बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में दोनों ने अलग-अलग मंच पर साथ आने की बात कही थी. अब खबर आ रही है कि दोनों गंगा राम फिल्म में नजर आ सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात का इशारा मिल गया है कि फिल्म में गंगा कौन बना है और राम कौन. सूत्रों के मुताबिक, गंगा राम में सलमान खान और संजय दत्त दो अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे. जहां सलमान खान गंगा नाम के एक किरदार को निभाएंगे, वहीं संजय दत्त राम के रोल में नजर आएंगे. पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि ‘गंगा राम' एक ही किरदार का नाम हो सकता है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह दो मुख्य पात्रों की कहानी है.
सूत्रों ने यह भी बताया कि 'गंगा राम' मनोरंजक फिल्म होगी, जिसमें ढेर सारा एक्शन देखने को मिलेगा. निर्माता इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि दर्शकों को सलमान और संजय जैसे दो बड़े सितारों से भरी इस फिल्म में पैसा वसूल मनोरंजन मिले. फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले होगा और इसका निर्देशन डेब्यूटेंट डायरेक्टर कृष अहीर करेंगे. कृष पिछले 5 साल से सलमान खान की कई फिल्मों में सहायक के तौर पर काम कर चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में अपनी ईद रिलीज ‘सिकंदर' के प्रमोशन के दौरान सलमान ने संजय दत्त के साथ फिल्म करने का हिंट दिया था. वहीं, द भूतनी के ट्रेलर लॉन्च पर संजय दत्त ने भी इस जोड़ी की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, सलमान और मैं साथ काम कर रहे हैं, हम दोनों भाई हैं और एक बार फिर साथ आ रहे हैं. आपने हमें साजन (1991) और चल मेरे भाई (2000) में देखा. अब दोनों में टशन देख लीजिए. यह एक्शन फिल्म है और मैं अपने छोटे भाई के साथ 25 साल बाद काम करके बहुत उत्साहित हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं