विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2020

सलमान खान की एक्ट्रेस मालदीव में कुछ इस तरह बिता रही हैं छुट्टियां, शेयर किए Photos, पहचानना हुआ मुश्किल

एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं.

सलमान खान की एक्ट्रेस मालदीव में कुछ इस तरह बिता रही हैं छुट्टियां, शेयर किए Photos, पहचानना हुआ मुश्किल
डेजी शाह (Daisy Shah) ने शेयर किए फोटो
  • डेजी शाह बीच पर पोज देती आईं नजर
  • एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'जय हो (Jai Ho Song)' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. डेजी शाह लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में डेजी शाह (Daisy Shah Video) बीच पर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बीच पर बिकिनी में कैप लगाकर पोज दे रही हैं. हालांकि, तस्वीरों में खास बात यह है कि एक्ट्रेस का कैप में मुंह छिपा हुआ है, जिससे उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है. 


इन तस्वीरों में डेजी शाह (Daisy Shah) ब्लैक कलर की लाइनिंग बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "जादू पर विश्वास रखें." एक्ट्रेस डेजी शाह की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

इन तस्वीरों में डेजी शाह (Daisy Shah Video) व्हाइट कलर का आउटफिट पहने बॉट हाउस में बैठकर व्हाइट कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "अराजकता पर शांति को चुनों."


डेजी शाह  (Daisy Shah) की बात करें तो 'जय हो' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हेट स्टोरी 3 और रेस 3 में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा डेजी शाह अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं. डेजी शाह अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daisy Shah, Daisy Shah Video, Daisy Shah Instagram, Salman Khan, Daisy Shah Bikini Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com