2025 की सबसे चर्चित और सरप्राइज हिट बनी मोहित सूरी की ‘सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है. डेब्यू एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा ने पहले चार दिन में ही ₹100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है जिससे पुरानी और नई बड़ी बजट की फिल्मों पर गहरा असर पड़ा है.
रिकॉर्ड तोड़ रही शुरुआत
•पहले ही दिन ₹21–25 करोड़ की कमाई
•सिर्फ तीन दिन में शुक्रवार से रविवार तक ₹83 करोड़ और चौथे दिन तक करीब ₹105 करोड़ का नेट कलेक्शन
•बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह नई स्टारकास्ट के साथ बनी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है.
•इतनी कमाई के साथ ‘सैयारा' ने केसरी चैप्टर 2', ‘मालिक', ‘देवा' और ‘द डिप्लोमैट' के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ चार दिन में पार किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी फिल्मों पर क्या पड़ा असर
•इस ऐतिहासिक ओपनिंग ने Akshay Kumar की ‘Kesari Chapter 2', Salman Khan की ‘Sikandar' और Ajay Devgn की ‘Raid 2' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
•‘Sitaare Zameen Par' (Aamir Khan) जैसी फिल्मों की रफ्तार धीमी हो गई और सिनेमाघरों में इनकी शो विंडो घटी.
•कई बड़े सिनेमाघरों में ‘सैयारा' की डिमांड के चलते दूसरे फिल्मों के शोज कम कर दिए गए जिससे उनका कुल कलेक्शन प्रभावित हुआ.
क्यों हिट हो रही सैयारा ?
•सैयारा की सफलता का सबसे बड़ा कारण मजबूत कंटेंट, अच्छा संगीत और युवाओं के बीच वायरल सोशल मीडिया कैंपेन है. बिना ट्रेडिश्नल प्रमोशन या स्टार पावर के फिल्म हिट हो रही है.
•ऑडियंस की रील्स, मीम्स और सॉन्ग ट्रेंड्स ने फिल्म को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में दर्शक दिलाए.
•ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर वही दबदबा बना रहेगा, क्योंकि कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है.
‘सयारा' की बेजोड़ सफलता ने ट्रेंड सेट कर दिया है कि कंटेंट और युवा पीढ़ी की पसंद किसी भी सुपरस्टार को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती दे सकती है. यह नई लहर न केवल फिल्मों की मार्केटिंग रणनीति बदल रही है, बल्कि बड़े बजट की फिल्मों पर भी दबाव बढ़ा रही है कि वे दर्शकों को कुछ नया और शानदार दिखाएं, वरना ये नए चेहरे और कहानियां सिनेमाघरों पर राज करती रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं