विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

सैफ अली खान ने 25 साल पहले झेला उत्पीड़न, बोले- महिलाओं को दर्द देने वाले लोगों को कीमत चुकानी होगी

MeToo: सैफ अली खान ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह यौन प्रकृति का नहीं था.

सैफ अली खान ने 25 साल पहले झेला उत्पीड़न, बोले- महिलाओं को दर्द देने वाले लोगों को कीमत चुकानी होगी
सैफ अली खान
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि वह मी टू (MeToo) अभियान के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े है क्योंकि वह उनकी उस पीड़ा को बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं. सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह यौन प्रकृति का नहीं था.

Video: भरी गर्मी में चश्मा पहनकर निकलीं मलाइका अरोड़ा, करण जौहर ने पूछी कीमत तो ऐसे मारा ताना

सैफ ने कहा, "मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 साल पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं." उन्होंने आगे कहा, "ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है. अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है. मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं. यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है. आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है."

सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब...

सैफ ने कहा कि अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए, चाहे क्यों नहीं वे पुराने मामले में दोषी पाए जाएं. 'हमशक्ल' फिल्म की उनकी सह-कलाकार बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने 2014 में आई इस फिल्म के सेट पर निर्देशक साजिद खान के 'असभ्य' व्यवहार के बारे में हाल ही में खुलासा किया था. बिपाशा ने कहा था कि वह महिलाओं के प्रति साजिद के व्यवहार से नाराज थी जबकि ईशा ने खुलासा किया था कि उनसे उनकी बहस हुई थी. गौरतलब है कि तीन अभिनेत्रियों और एक पत्रकार ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, MeToo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com