'सड़क 2' की टीम
- 'सड़क 2' साल 2020 में होगी रिलीज
- लीड रोल में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर
- संजय दत्त और पूजा भट्ट भी होंगे
नई दिल्ली:
फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को खास तोहफा दिया है. महेश ने अपने बर्थडे पर नई फिल्म 'सड़क 2 (Sadak 2)' की घोषणा की है. इस फिल्म के जरिए वे 20 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करेंगे. फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाएंगे. बता दें, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर हमें देखने को मिलेगी. आदित्य इससे पहले विशेष फिल्म्स की सुपरहिट पिक्चर 'आशिकी 2' में नजर आ चुके हैं. जबकि इस बैनर के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म होगी.
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा ने 'बिग बॉस' में गाया 'बेबी डॉल', ठुमके लगाने पर मजबूर हुईं लड़कियां- देखें Video
Sadak 2 साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल होगी. इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट ने अहम किरदार निभाया था. 'सड़क 2' में भी संजय और पूजा साथ नजर आएंगे. आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' का प्रोमो रिलीज करते हुए फिल्म के स्टारकास्ट की जानकारी दी है. साथ ही बताया कि यह फिल्म 25 मार्च, 2020 को रिलीज होगी.
'सड़क 2' में महेश भट्ट की दोनों बेटियां पूजा और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगी. यह पहला मौका होगा जब सौतेली बहनें सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगी. इतना ही नहीं यह पहला मौका होगा जब आलिया अपने पिता और हाफ सिस्टर पूजा भट्ट के साथ किसी फिल्म में काम करेंगी. इसकी खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने लिखा कि महेश भट्ट ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है.
आलिया भट्ट से मिला चैलेंज, रणबीर कपूर ने किया पूरा और कर दिया दीपिका पादुकोण को नॉमिनेट; देखें Video
मालूम हो कि, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट के पास फिल्मों की कमी नहीं है. आखिरी बार आलिया फिल्म 'राजी' में नजर आई थी, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. फिलहाल, आलिया तीन फिल्मों 'गली बॉय', 'ब्रह्मास्त्र' और 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं. 'गली बॉय' में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह जबकि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ जमेगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

भाग्यश्री के बेटे ने डेब्यू फिल्म से मचाया तहलका, इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में 'मर्द को दर्द..' की धूम
Sadak 2 साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल होगी. इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट ने अहम किरदार निभाया था. 'सड़क 2' में भी संजय और पूजा साथ नजर आएंगे. आलिया भट्ट ने 'सड़क 2' का प्रोमो रिलीज करते हुए फिल्म के स्टारकास्ट की जानकारी दी है. साथ ही बताया कि यह फिल्म 25 मार्च, 2020 को रिलीज होगी.
एक्ट्रेस कर रही थीं शूटिंग, अचानक दिव्यांका त्रिपाठी के पति ने दिया धक्का और फिर हुआ ये...
'सड़क 2' में महेश भट्ट की दोनों बेटियां पूजा और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगी. यह पहला मौका होगा जब सौतेली बहनें सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगी. इतना ही नहीं यह पहला मौका होगा जब आलिया अपने पिता और हाफ सिस्टर पूजा भट्ट के साथ किसी फिल्म में काम करेंगी. इसकी खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने लिखा कि महेश भट्ट ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है.
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 20, 2018
आलिया भट्ट से मिला चैलेंज, रणबीर कपूर ने किया पूरा और कर दिया दीपिका पादुकोण को नॉमिनेट; देखें Video
मालूम हो कि, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट के पास फिल्मों की कमी नहीं है. आखिरी बार आलिया फिल्म 'राजी' में नजर आई थी, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. फिलहाल, आलिया तीन फिल्मों 'गली बॉय', 'ब्रह्मास्त्र' और 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं. 'गली बॉय' में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह जबकि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ जमेगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sadak 2, Mahesh Bhatt, Alia Bhatt, Pooja Bhatt, Sanjay Dutt, Aditya Roy Kapur