विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2019

Saaho Psycho Saiyaan Song: 'बाहुबली' प्रभास का जोरदार डांस और श्रद्धा का ग्लैमरस अवतार, देखें धांसू Video

Saaho Psycho Saiyaan Song: 'साहो (Saaho)' के 'साइको सैंया' ने अपने टीजर से सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है. बाहुबली प्रभास इस टीजर में श्रद्धा कपूर के साथ जमकर डांस कर रहे हैं.

Saaho Psycho Saiyaan Song: 'बाहुबली' प्रभास का जोरदार डांस और श्रद्धा का ग्लैमरस अवतार, देखें धांसू Video
'साहो (Saaho)' के पहले सॉन्ग 'साइको सैंया (Psycho Saiyaan)' का टीजर हुआ रिलीज
  • 'साहो' के पहले गाने 'साइको सैंया' का टीजर हुआ रिलीज
  • 'साइको सैंया' में प्रभास और श्रद्धा कपूर का है जोरदार लुक
  • 'साइको सैंया' के टीजर ने सोशल मीडिया पर किया धमाका
नई दिल्ली:

'Saaho' Psycho Saiyaan Song: 'बाहुबली' प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है. 'साहो' के पहले सॉन्ग 'साइको सैंया (Psycho Saiyan)' का टीजर रिलीज हो गया है. 'साइको सैंया (Psycho Saiyaan)' के टीजर में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का ग्लैमरस अंदाज और प्रभास (Prabhas) का डैशिंग लुक देखने लायक है. इसके साथ ही वीडियो में दोनों जबरदस्त डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पहले गाने  'साइको सैंया (Psycho Saiyaan)' के इस टीजर ने रिलीज होते ही उनके फैंस की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है. 

Saaho Teaser: सिनेमा हॉल ही में नाचने लगे बाहुबली प्रभास के फैन्स, श्रद्धा कपूर ने पोस्ट किया धमाकेदार Video

'साहो' (Saaho) का पहला गाना 'साइको सैंया (Psycho Saiyaan)' अपना धमाका करने के लिए तैयार है. इसका टीजर रिलीज होने की जानकारी देते हुए प्रभास (Prabhas) ने लिखा 'डार्लिंग, यहां है साइको सैंया का टीजर, उम्मीद करता हूं कि आप लोग इसे पसंद करोगे. यह सॉन्ग 8 जुलाई को रिलीज होगा.' 'साहो (Saaho)' का पहला सॉन्ग 'साइको सैंया' गाना फैन्स को फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर देगा. इस गाने में प्रभास ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं श्रद्धा कपूर शॉर्ट ग्लिटरी ड्रेस पहनी हुई है. 

Saaho Teaser: प्रभास का शानदार एक्शन, 'साहो' का टीजर देख थम जाएंगी सांसें


प्रभास  (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की  'साहो (Saaho)' मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म के जरिए प्रभास और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है. 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे. 'साहो' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है. फिल्म यूवी क्रिएशंस के बैनर तले तैयार की गई है. श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saaho Psycho Saiyan Song, Psycho Saiyan Teaser, Psycho Saiyan Teaser Release, Saaho, Shraddha Kapoor, Baahubali Prabhas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com