नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने उनकी अदाकारी पर सवाल उठा दिए. यह विवाद तब शुरू हुआ जब नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसे ऋषि कपूर ने पसंद नहीं किया था. दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रोमांस से भरी पारंपरिक बॉलीवुड फिल्मों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कुछ अभिनेता हमेशा पेड़ों के चारों ओर घूमते रहते हैं और एक ही तरह का रोमांस दोहराते हैं. उन्होंने इसे ‘क्लिच' बताया और कहा कि वास्तविक जीवन में रोमांस कहीं अधिक मुश्किल और दिलचस्प होता है. उनकी यह बात ऋषि कपूर को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया.
ऋषि कपूर ने नवाजुद्दीन के लिए कही थी ये बात
ऋषि कपूर, जो अपने जमाने में रोमांटिक हीरो के तौर पर मशहूर थे, ने नवाजुद्दीन के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रोमांस और गाने गाना आसान नहीं होता, बल्कि यह भी एक कला है. उन्होंने नवाजुद्दीन को औसत अभिनेता बताते हुए कहा कि न तो उन्हें रोमांटिक भूमिकाएं निभाने का मौका मिलेगा और न ही वे ऐसा करने में सक्षम हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवाजुद्दीन ने दी सफाई
ऋषि कपूर की इस टिप्पणी पर नवाजुद्दीन ने शांत प्रतिक्रिया दी और अपने बयान को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि उनका मतलब यह था कि जब कोई अभिनेता दशकों तक एक ही तरह की भूमिकाएं निभाता है, तो वह स्वाभाविक रूप से आसान लगने लगता है. नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि वह खुद को रोमांटिक किरदारों तक सीमित नहीं रखना चाहते, लेकिन अगर उन्हें ऐसा कोई किरदार निभाने का मौका मिलता है, तो वे उसे एक अलग अंदाज में पेश करेंगे.
गौरतलब है कि दोनों अभिनेताओं ने फिल्म मंटो और फैमिली में साथ काम किया था. हालांकि, इस विवाद के बावजूद नवाजुद्दीन ने ऋषि कपूर के प्रति सम्मान बनाए रखा और खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं