Rishi Kapoor Directorial Film: ऋषि कपूर का फिल्मी करियर सफल रहा है. बतौर एक्टर उन्होंने 70 के दशक में फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में दस्तक दी थी. डेब्यू फिल्म सुपरहिट हुई और हिंदी सिनेमा में उनका सिक्का चल पड़ा. ऋषि कपूर ने बतौर एक्टर अपनी फिल्मों से कामयाबी के खूब झंडे गाड़े, लेकिन बतौर डायरेक्टर उनका करियर फ्लॉप साबित हुआ. शायद ही आपको पता हो कि ऋषि कपूर भी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं. ऋषि एक ने एक लव स्टोरी फिल्म डायरेक्ट की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ऋषि कपूर ने एक ही फिल्म डायरेक्ट की थी और उसके बाद उन्होंने फिर कभी कोई फिल्म नहीं बनाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौनसी थी ऋषि कपूर की ये फिल्म ?
ऋषि कपूर ने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की जोड़ी की फिल्म 'आ अब लौट चले' डायरेक्टर की थी. फिल्म में राजेश खन्ना, कादर खान, परेश रावल और सतीश कौशिक भी अहम रोल में थे. ऋषि के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी. साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म आ अब लौट चले डिजास्टर फिल्मों में शामिल हैं, लेकिन फिल्म के गाने आज भी हिट हैं. ऋषि कपूर ने फिल्म को अपने दोनों भाई राजीव कपूर और रणधीर कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म का निर्माण आरके फिल्म्स बैनर तले हुआ था. रणबीर कपूर इस फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे.
फिल्म को मिला फ्लॉप का टैग
नदीम-श्रवण की जोड़ी ने फिल्म के गाने कंपोज किये थे, जो हिट साबित हुए थे, लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी अच्छी नहीं लगी थी. उस वक्त ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना बॉलीवुड के न्यूकमर एक्टर्स थे. फिल्म ने भारत में 11 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 17.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था. ऋषि कपूर ने फिल्म निर्देशन छोड़ फिर से अभिनय की राह पकड़ी. साल 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था. ऋषि कपूर को आखिरी बार फिल्म शर्माजी नमकीन (2022) में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं