विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन से कहा, बच्चे की जान लोगे क्या...

102 Not Out: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी लगभग 27 साल बाद बड़े परदे पर '102 Not Out' के साथ लौट रही है.

ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन से कहा, बच्चे की जान लोगे क्या...
'102 नॉट आउट' में ऋषि कपूर
  • उमेश शुक्ला हैं फिल्म के डायरेक्टर
  • 4 मई को होगी रिलीज
  • अमिताभ बच्चन भी हैं लीड में
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी लगभग 27 साल बाद बड़े परदे पर '102 Not Out (102 नॉट आउट)' के साथ लौट रही है, और दोनों ही काफी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं. '102 नॉट आउट' का नया गाना 'बच्चे की जान' रिलीज हो गया है. इस गाने में ऋषि कपूर के पिता बने अमिताभ बच्चन उन्हें प्रेम पत्र लिखने के लिए चिढ़ा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं. 'बच्चे की जान' सॉन्ग को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे सलीम-सुलेमान ने कम्पोज किया है. इस गाने की लिरिक्स हिरल ब्रह्मभट्ट ने लिखी है. इस गाने में बाप-बेटे का बहुत ही मजेदार रिश्ता नजर आ रहा है.

जैकलीन फर्नांडिस करने जा रही थीं ये मुश्किल काम, पहले हुआ हादसा और फिर...



सलमान खान ने भतीजे के साथ यूं की मस्ती, बोले- देखो सिक्स पैक ऐब्स, Video हुआ वायरल

'102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन 102 साल के पिता बने हैं तो ऋषि कपूर 75 वर्षीय बेटे के रोल में हैं. इस गाने में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है और इनकी कैमिस्ट्री भी हंसने के लिए मजबूर कर देगी. इस गाने के बारे में फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने बताया, "इस गाने में बाप-बेटे के रिश्ते का मजेदार पहलू दिख रहा है. मिस्टर बच्चन बहुत ही नटखट अंदाज में हैं. मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि यह गाना आपके जीवन का हिस्सा बन जाएगा."



सलमान खान ने भतीजे के साथ यूं की मस्ती, बोले- देखो सिक्स पैक ऐब्स, Video हुआ वायरल

बता दें कि इस फिल्म को 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला बना रहे हैं.  फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई  को रिलीज होने वाली है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
102 Not Out, Amitabh Bachhan, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com