अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan), हेमा मालिनी(Hema Malini), सलमान खान(Salman Khan), महिमा चौधरी (Mahima Choudhary), सुमन रंगनाथ (Suman Ranganath) और परेश रावल(Paresh Rawal) स्टारर फिल्म बागबान (Baghban) साल 2003 में रिलीज हुई थी. फिल्म में राज मल्होत्रा और उनकी पत्नी पूजा अपने चार बेटों को बेहतर ज़िंदगी देने के लिए अपनी सारी खुशियों को कुर्बान करते हैं. लेकिन राज की सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वार्थी बेटे उन दोनों को बहुत दुख देते हैं. यह एक फैमिली फिल्म थी, जिसे काफी पसंद दिया गया था. फिल्म में हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी थी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बागबान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की पोती के रोल में दिखी थीं एक्ट्रेस रिमी सेन. वह छोटे से रोल में भी दर्शकों को काफी पसंद आईं. रिमी सेन बागबान के बाद भी कई फिल्मों में नजर आईं और सलमान के साथ वह क्योंकि में नजर आई थीं तो वहीं वह कॉमेडी फिल्म हंगामा में वह अक्षय खन्ना के अपोजिट दिखीं थीं. हंगामा के बाद वह 'धूम' में नजर आईं, एक्ट्रेस धूम सीरीज की पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन वाइफ के रोल में दिखीं. वहीं हेरा फेरी 2 और गरम मसाला जैसी फिल्मों में भी वह दिखीं. रिमी सेन ने बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया था.
हालांकि बाद में रिमी सेन इंडस्ट्री से गायब हो गईं. सालों बाद वह चर्चा में आईं, एक बिजनेसमैन ने कथित तौर पर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव के एक बिजनेसमैन रौनक जतिन व्यास ने रिमी से निवेश के नाम पर 4.14 करोड़ रुपये ठग लिए थे.
बता दें कि आजकल वह फिल्मों से दूर राजनीति में किस्मत चमका रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रिमी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वह शुभमित्रा के नाम से एक्टिव हैं और अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं. उनका यह लुक देख कर फैंस हैरान है, वो काफी बदली बदली सी नजर आ रही हैं. एक इंटरव्यू में रिमी सेन ने कहा था कि इंडस्ट्री से मैं दूर हूं. दरअसल मैं नई चीजों को एक्सप्लोर करना चाहती थीं और अलग तरह की फिल्में करना चाहती थीं. लेकिन ऐसी नहीं हुआ. रिमी प्रोडक्शन और डायरेक्शन का काम रही हैं.
आर्थिक परेशानियों के कारण रिमी ने 14 साल की उम्र में कोलकाता में रीजनल म्यूजिक और एड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने 2003 में विजय गलानी की हंगामा में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. रिमी सेन आखिरी बार फिल्म शागिर्द में नजर आईं थी, जो कि 2015 में रिलीज हुई थी.
अक्षय कुमार ने 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव और बायकॉट विवाद पर की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं