Prime Video Reacher Season 3: प्राइम वीडियो ने रीचर सीजन 3 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये सीरीज आठ एपिसोडस की होगी. जिसके एपिसोड वीकली अपलोड किए जाएंगे. शो के पहले तीन एपिसोड 20 फरवरी 2025 को आएंगे. इसके बाद हर गुरुवार को नए एपिसोड अपलोड होंगे. ये सिलसिला 27 मार्च 2025 तक जारी रहेगा. ये सीरीज 240 से ज्यादा देशों में प्रसारित होगी. आपको बता दें कि रीचर का दूसरा सीजन साल 2023 में प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था. अब तीसरे सीजन के भी सफल होने की पूरी उम्मीदों के बीच शो के चौथे सीजन की अटकलें भी तेज हो गई हैं. खबर है चौथे सीजन की शूटिंग इसी साल शुरू होगी.
ऐसे आगे बढ़ी कहानी
रीचर सीजन 3 ली चाइल्ड के नॉवेल Persuader पर बेस्ड है. इस सीजन में जैक रीचर एक बड़े क्रिमिनल नेटवर्क से दुश्मनी मोल लेता है. इस दौरान वो एक अंडरकवर डीईए इनफॉर्मेंट को बचाने की कोशिश करता है. लेकिन इस मिशन के दौरान उस के पास वक्त की बहुत कमी है. इस मिशन के दौरान रीचर का सामना कई तरह के राज से होता है. साथ ही उसे वॉयलेंस का सामना भी करना पड़ता है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
इस सीजन में एलन रिचसन, जैक रीचर के लीड रोल में ही नजर आऐंगे. मारिया स्टेन भी फिर से फ्रांसेस नीगली की भूमिका निभाएंगी. इस के अलावा एंथनी माइकल हॉल, सोन्या कैसिडी, ब्रायन टी, जॉनी बर्चटोल्ड, रॉबर्ट मोंटेसिनोस, ओलिवियर रिचटर्स, डेनियल डेविड स्टीवर्ट भी शो में नजर आएंगे.
एमी नॉमिनेटेड राइटर का साथ
इस सीरीज को निक सैंटोरा ने लिखा है, जो FUBAR और प्रिजन ब्रेक के लिए एमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुके हैं. सैंटोरा इस शो के शोरनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं. उनके साथ ली चाइल्ड, एलन रिचसन, डॉन ग्रेंजर, स्कॉट सुलिवन, मिक बेटनकोर्ट और स्कायडांस के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और मैट थुनेल भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं. स्कायडांस टेलीविज़न के लिए कैरोलिन हैरिस और केनी मैड्रिड एग्जीक्यूटिव्स-इन-चार्ज हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं