निर्माता-निर्देशक, अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर एक्ट्रेस रवीना टंडन उनके घर पहुंचीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज कुमार के साथ अपने गहरे भावनात्मक रिश्ते और साथ लाई उनकी तीन पसंदीदा चीजों के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने बताया, "मैं मनोज अंकल को कई साल से जानती हूं. उन्होंने मेरे पापा को भी फिल्मों में ब्रेक दिया था. वह हम सभी के लिए पिता के समान थे और आज मैं उनके लिए उनकी तीन पसंदीदा चीजें लेकर आई हूं. इसमें साई बाबा की विभूति, महाकाल का रुद्राक्ष और भारतीय तिरंगा शामिल हैं. मैंने यह चीजें उन पर चढ़ाई क्योंकि वह मेरे लिए भारत थे, भारत हैं और भारत रहेंगे."
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “ऐसी प्रेरणादायक और देशभक्ति की फिल्मों को आज तक किसी ने नहीं बनाया और बनाएगा भी नहीं. उनके गानों में से मेरा सबसे खास ‘जब जीरो दिया भारत ने...' है. मुझे मनोज जी का हर गाना याद है और मेरा सबसे पसंदीदा गाना 'जब जीरो दिया भारत' है. वे हमारे लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रवीना टंडन के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारों ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया. मधुर भंडारकर, कंगना रनौत, फरहान अख्तर समेत कई सितारों ने शोक व्यक्त कर इंडस्ट्री में दिए उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर कहा, "मनोज कुमार एक दिग्गज अभिनेता थे, जिन्हें भारत कुमार के नाम से जाना जाता था. वह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जगाई. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोकमय है और हम भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."
फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मनोज जी एक ऐसे कलाकार थे, जिनके योगदान को भूला नहीं जा सकता. हिंदुस्तान ने एक ऐसे दौर को जिया है, जिसे मनोज कुमार ने दिया था. भारतीय फिल्म निर्माता हमेशा उनके योगदान को याद रखेंगे. उनकी फिल्म 'क्रांति' हो या 'पूरब और पश्चिम', इन फिल्मों के माध्यम से उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं