विज्ञापन

डॉन 3 विवाद और FWICE बैन के बीच कहां हैं रणवीर सिंह, इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए यार के साथ शेयर की पहली फोटो

'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है, जिसमें वह आर्सेनल स्टार खिलाड़ी डेक्लन राइस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

डॉन 3 विवाद और FWICE बैन के बीच कहां हैं रणवीर सिंह, इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए यार के साथ शेयर की पहली फोटो
रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद और बैन के बीच शेयर की पहली फोटो
नई दिल्ली:

'डॉन 3' इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. जब से यह खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं, तब से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चाएं तेज हैं. इस मामले ने बड़ा रूप तब लिया, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने अभिनेता को बैन कर दिया. वहीं कुछ लोग जहां रणवीर सिंह के पक्ष में हैं तो वहीं कुछ उनके खिलाफ नजर आ रहे हैं. हालांकि धुरंधर एक्टर ने अभी चुप्पी साधे रखी है. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. 

रणवीर सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

विवादों में चल रहे रणवीर सिंह ने भले ही डॉन 3 और FWICE मामले में चुप्पी साधे रखी है. लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है. शेयर की गई फोटो में वह आर्सेनल स्टार खिलाड़ी डेक्लन राइस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा- अबाउट लास्ट नाइट. जबकि बैकग्राउंड में तेरे जैसा यार कहां ऐसा याराना गाना लगाया. इसके अलावा कुछ फैंस के साथ भी रणवीर सिंह की तस्वीर सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें बुडापेस्ट में ली गई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- छोटी बहन का कत्ल, आरोपी की तलाश में दो भाई, कातिल बाप, 7 एपिसोड्स की सीरीज न करें मिस

पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया रणवीर सिंह का साथ

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की वाइस-प्रेसिडेंट और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह के प्रति समर्थन जताया है. आईएएनएस से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ''सिंटा को रणवीर सिंह के मेंबर होने पर गर्व है. जब भी उन्हें हमारी जरूरत होती है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं. यह बात पहले ही पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कोई कमेंट नहीं करना चाहती. हम उनके लिए, उनके साथ हैं. अगर उन्हें कभी हमारी जरूरत पड़ी, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा खड़े हैं.''

क्या है रणवीर सिंह वर्सेस डॉन 3 विवाद

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब फिल्म 'डॉन 3' के निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई से शिकायत की. बताया गया कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की वजह से मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया. इस पूरे विवाद को लेकर फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी. 

अशोक पंडित ने कहा, ''इतनी बड़ी फिल्म के लिए पहले से काफी पैसा खर्च किया जा चुका था. ऐसे में रणवीर के अचानक पीछे हटने से निर्माताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इस नुकसान से निर्माताओं के साथ-साथ पूरी टीम प्रभावित होती है. फेडरेशन ने रणवीर सिंह से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद यह फैसला लिया गया.'' रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मामले में अब सलमान खान आगे आए हैं और रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने की कोशिश की है. 

ये भी पढ़ें- 100 से ज्यादा फिल्मों में बने खूंखार विलेन, एक रोल ने बनाया सुपरस्टार, कभी बैंक ऑफ बड़ौदा में करते थे नौकरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com