- रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय'
- हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने की तारीफ
- वीडियो इंटरनेट पर मचाई सनसनी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एनर्जी का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि जबरदस्त एक्टिंग के दम पर उनकी पॉपुलैरिटी इंडिया ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी पहुंच गई. हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) की जमकर तारीफ कर डाली. उनकी नजर में रणवीर सिंह ने इस फिल्म से धमाल मचा दिया. विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए विल स्मिथ ने कहा है कि रणवीर सिंह ने अपने हिप-हॉप से बेहद ही प्रभावित किया है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जब हॉलीवुड के स्टार एक्टर उनकी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) के जरिए उन्हें प्रमोट कर रहे हैं.
Pulwama Attack: कंगना रनौत का दिखा गुस्सा, बोलीं- 'चुप हैं इसका मतलब ये नहीं कायर हैं...'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के ट्रेलर को शेयर करते हुए विल स्मिथ (Will Smith) ने कहा, ''वाह रणवीर, बधाई हो, जो तुम कर रहे हो मुझे बहुत पसंद आ रहा है.. 'गली बॉय'. मेरे लिए जैसा तुमने हिप-हॉप किया, बॉलीवुड की दुनिया में जैसा हिप-हॉप हो रहा है; वह बेहद शानदार है. मुझे बहुत पसंद आया. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो.'' विल स्मिथ (Will Smith) द्वारा इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो खूब छा गया. हर कोई इसे अपने पेज पर शेयर कर रहा है.
Pulwama Attack: नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से भड़के यूजर्स, बोले- 'बंद करो कपिल शर्मा का शो देखना...'
बता दें, 'गली बॉय' (Gully Boy) में यूथ को कनेक्ट करने वाला हर मसाला है. इसका झूमने को मजबूर कर देने वाला म्यूजिक, क्लासिक एक्टिंग है, सधा हुआ डायरेक्शन है और सबसे बड़ी बात जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा है. 'गली बॉय' जैसी फिल्में बॉलीवुड में कम ही बनती हैं, जिनमें एंटरटेनमेंट के साथ इस तरह का इंस्पिरेशनल मैसेज रचा-बसा हो. इस तरह आज के दौर की बेहतरीन फिल्म है 'गली बॉय', जिसे एक बार देखना तो बनता ही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं