विज्ञापन

Ramayana Tax Free: इस राज्य के लोगों के लिए सस्ती होगी रामायणम् की टिकट, दिवाली से पहले मिला तोहफा

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् की रिलीज से पहले इसे टैक्स फ्री करने की अनाउंसमेंट हो चुकी है. पढ़ें किस राज्य के लोगों के लिए सस्ती होगी टिकट.

Ramayana Tax Free: इस राज्य के लोगों के लिए सस्ती होगी रामायणम् की टिकट, दिवाली से पहले मिला तोहफा
रामायणम् की टिकट इस शहर में होगी सबसे सस्ती!
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की फिल्म रामयणम् रिलीज होने को बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस बीच फिल्म को लेकर एक और एक्साइटिंग खबर आई है. ये खबर फिल्म की टिकट के दाम को लेकर है. एक राज्य ऐसा होने वाला है जहां रामायणम् की टिकट देशभर से सस्ती कीमत पर होगी. रिलीज से 15 दिन पहले अपने राज्य के लोगों को ये तोहफा देने वाले कोई और नहीं पश्चिम बंगाल के सीएम  सुवेंदु अधिकारी हैं. सुवेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के मौके पर ये अनाउंसमेंट की जिससे इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर चल रही चर्चा और एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.'रामायण' पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं. साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं और यश रावण बनकर स्क्रीन पर आने वाले हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे. कलाकारों की एक बड़ी टीम इस पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही है.

फिल्म की तारीफ करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "'रामायण' फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है. 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' - इन सभी को टैक्स-फ्री किया गया है और यही बात 'रामायण' पर भी लागू होगी. आने वाले दिनों में हम श्री कृष्ण और अर्जुन और महाभारत पर आधारित फिल्में भी देखेंगे..." उन्होंने आगे कहा, "चोरबागन इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई घटना को लेकर हमारे दिलों में गहरा दुख है. इसी मंच से हमने प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और एक पल का मौन भी रखा. हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं." यह अनाउंसमें ऐसे समय में हुई है जब 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. अपने ग्रैंड स्केल, शानदार कलाकारों और भारत के सबसे अहम महाकाव्यों में से एक को नए अंदाज में पेश करने को लेकर ये फिल्म शुरुआत से चर्चा में रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले, हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान, यश ने दर्शकों से अपील की कि वे VFX में कमियां न निकालें. उन्होंने तर्क दिया कि यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाने का एक रेयर चांस है. हालांकि, इंटरनेट पर लोगों की अपनी अलग-अलग राय भी देखने को मिली. इस कार्यक्रम में बोलते हुए, यश ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​की तारीफ की, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी प्रेस्टीज और पैसा दांव पर लगा दिया है. उन्होंने कहा, "उन्होंने इस फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए अपनी साख और पैसा दांव पर लगा दिया है. कृपया VFX में छोटी-छोटी कमियां न निकालें. अगर हम अभी उनके (नमित) जैसे लोगों को खो देते हैं, तो ऐसा काम फिर कभी नहीं हो पाएगा. इसमें और भी कई साल लग जाएंगे. हम फिर से पीछे चले जाएंगे." इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय, फैसल मलिक और दूसरे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं.

यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की मेगा बजट ने पहले दिन बेचीं इतने करोड़ की टिकटें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Ramayana Tax Free, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com