ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर (Game Changer)' का दूसरा गाना 'दम तू दिखाजा' आज 30 सितंबर को रिलीज हो गया है. गाने में राम चरण का एनर्जेटिक अंदाज दिख रहा है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'जारागंडी' रिलीज हुआ था. अब राम चरण के फैंस के बीच फिल्म 'गेम चेंजर' का नया गाना 'दम तू दिखाजा' धूम मचा रहा है. 'दम तू दिखाजा' को सिंगर नकाश अजीज ने गाया है. गाने में थामन.एस का संगीत है और इसके बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं.
रिलीज हुआ फिल्म गेम चेंजर का दूसरा गाना
गाने 'दम तू दिखाजा' में राम चरण (Ram Charan New Song) की फुल एनर्जी दिख रही है. राम चरण ने स्काई रंग शर्ट पर लाइट ग्रे रंग की पैंट हुई है. पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है. फिल्म आईएएस बन राम चरण चुनावों में होने वाले करप्शन पर लगाम लगाते दिखेंगे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा करेंगे. फिल्म गेम चेंजर पर साल 2021 से काम चल रहा है. आरआरआर की शूटिंग निपटाने के बाद से राम चरण फिल्म गेम चेंजर पर काम कर रहे थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं