4000 करोड़ की रामायणम् के रावण ने बता डाला पहले पार्ट का सबसे बड़ा सीक्रेट, राघव के आसपास भी नजर नहीं आएंगे लंकेश

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. इस मेगा बजट प्रोजेक्ट का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण पार्ट 1 में स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे रणबीर और यश

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. इस मेगा बजट प्रोजेक्ट का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. खबर है कि रामायणम् पार्ट 1 में रणबीर कपूर और यश एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आएंगे. फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और रावण के किरदार में नजर आने वाले यश की कहानी पहले पार्ट में अलग-अलग ट्रैक पर आगे बढ़ेगी. यश ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि पहले पार्ट में राम और रावण अपने-अपने राज्यों में हैं, इसलिए दोनों का आमना-सामना नहीं होगा. ये सुनकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है कि आखिर दूसरे भाग में दोनों के बीच का टकराव किस तरह दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का रूटीन सुन हैरान हुए सद्गुरु, पूछा- इतना सोओगी तो जिंदगी कब जियोगी? नींद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

रणबीर कपूर के साथ कैसी बॉन्डिंग 

भले ही रणबीर कपूर और यश अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग बन चुकी है. एक इंटरव्यू में यश ने रणबीर की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके बीच गहरा सम्मान है और दोनों इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक ही सोच रखते हैं.यश का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक खास और यादगार सफर जैसा है.

Advertisement

रावण के किरदार को नए नजरिए से देख रहे यश

यश ने अपने किरदार रावण को लेकर भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने रावण को सिर्फ एक बुरे इंसान के रूप में नहीं देखा, बल्कि उसे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में समझा जिसमें कई तरह की खासियतें और कमियां दोनों थीं. उनके मुताबिक, रामायण सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं है, बल्कि ये कर्म, सोच और फैसलों की कहानी है, जहां एक महान और विद्वान व्यक्ति भी गलत निर्णयों के कारण पतन का शिकार हो सकता है.

स्टार कास्ट और रिलीज प्लान

नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. ‘रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आने की संभावना है, जिसमें राम और रावण के बीच का महायुद्ध दर्शकों को देखने को मिलेगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
कार और बस में टक्कर, 6 लोग जिंदा जले- VIDEO में दिखा आग का प्रचंड रूप
Topics mentioned in this article