विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2024

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया कपल, रकुल ने प्यार से यूं खींचे जैकी के गाल

इस वीडियो में कपल को मीडिया के सामने हंसते-मुस्कुराते पोज देते हुए देखा जा सकता है. अलग-अलग पेज से रकुल और जैकी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया कपल, रकुल ने प्यार से यूं खींचे जैकी के गाल
शादी के बाद मीडिया के सामने आए रकुल और जैकी
नई दिल्ली:

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. शादी की इन फोटोज में दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. दोनों ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए बीचों के शहर गोवा को चुना था. दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. इसी के साथ दोनों का अब शादी के बाद पहला वीडियो भी सामने आ गया है. इस वीडियो में कपल को मीडिया के सामने हंसते-मुस्कुराते पोज देते हुए देखा जा सकता है. अलग-अलग पेज से रकुल और जैकी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

वूम्पला के पेज से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्यार से जैकी के गाल खींचती हैं. दोनों वीडियो में बहुत खुश नजर आते हैं. वहीं मानव मंगलानी के पेज से जो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि रकुल और जैकी एक-दूसरे का हाथ थामे मीडिया को पोज देने के लिए आगे आते हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों मेड फॉर इच अदर कपल लग रहे हैं. अपने-अपने आउटफिट में दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं.

शादी के लिए रकुलप्रीत सिंह ने लाइट पिंक कलर का पेस्टल शेड में बहुत ही खूबसूरत लहंगा चुना था. वहीं जैकी भगनानी ने बहुत ही सुंदर शेरवानी डाली थी. गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने मंगलवार 21 फरवरी को गोवा में एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली. शादी समारोह आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में आयोजित किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani, Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding, Rakul Jackky Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com