कुछ लोगों की मुस्कुराहट ऐसी होती है जो सीधे दिल में उतर जाती है, फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की स्माइल के लिए भी कुछ ऐसा कहा जा सकता है. मासूमियत से भरी उनकी स्माइल इतनी प्यारी लगती है कि सामने वाला भी मुस्कुरा उठे. आज वर्ल्ड स्माइल डे पर रकुल ने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी मुस्कुराहट और उसमें छिपी मासूमियत देखते ही बनती है. रकुल के सोशल मीडिया पर ढेरों चाहने वाले हैं, इसलिए तो रकुल की इस तस्वीर पर घंटे भर में ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
सुपर क्यूट लग रही हैं रकुल
रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये प्यारी सी फोटो साझा की है. तस्वीर में वे ग्रीन कलर की फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं. उनके बाल खुले और बिखरे हुए हैं, जो चेहरे पर आ रहे हैं. रकुल इस तस्वीर में खुलकर मुस्कुराती दिख रही हैं, उनकी मुस्कुराहट ऐसी है जैसे कोई छोटी उम्र की बच्ची अपने प्यारे खिलौने को देख कर खुश हो गई हो. रकुल की ये फोटो वर्ल्ड स्माइल डे के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. रकुल के फैन उनकी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं ढेरों कमेंट भी इस फोटो पर आए हैं. ज्यादातर यूजर्स रकुल की इस तस्वीर को बेहद क्यूट बता रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1999 से मनाया जा रहा स्माइल डे
बता दें कि वर्ल्ड स्माइल डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी. 1999 में पब्लिक रिलेशन एजेंसी चलाने वाले हार्वे बॉल ने अक्टूबर के पहले शुक्रवार को ‘विश्व मुस्कान दिवस' के रूप में मनाया जाने का ऐलान किया था. उन्होंने ही पहली बार स्माइली बनाई थी, जो बाद में दुनिया भर में फैल गई. साल 2001 में हार्वे की मृत्यु के बाद उन्हीं के नाम पर ‘हार्वे बॉल वर्ल्ड स्माइल फाउंडेशन' बना. इस तरह अब पूरी दुनिया के साथ ही साथ भारत में भी लोग इस दिन को मनाने लगे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं