विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

Rakul Preet Singh ने Beach पर दिये जबरदस्त पोज, Photos और Video में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की एक तस्वीर है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. अपनी फोटो में एक्ट्रेस बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही है.

Rakul Preet Singh ने Beach पर दिये जबरदस्त पोज, Photos और Video में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने बीच पर दिये जबरदस्त पोज
  • रकुल प्रीत सिंह ने बीच पर दिये जबरदस्त पोज
  • फोटो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • रकुल प्रीत सिंह के फोटो और वीडियो हुए वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों मालदीव में परिवार संग छुट्टियां बिता रही हैं. एक्ट्रेस बीच पर रहते हुए भी अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं. मालदीव से जुड़ी रकुल प्रीत सिंह की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह की एक तस्वीर है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. अपनी फोटो में एक्ट्रेस बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही है. इस फोटो को खुद रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक चार लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपनी फोटो में बीच पर डी के शेप में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "और मैं समुद्र के द्वारा अपने विटामिन डी का डोज ले रही हूं." एक्ट्रेस की इस फोटो को जहां अब तक चार लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है तो वहीं फोटो पर कमेंट्स की बरसात भी थमने का नाम नहीं ले रही है. रकुल प्रीत सिंह की इसके अलावा भी कई फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए, जिसमें उनका अंदाज वाकई तारीफ के लायक था. अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस भाई के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में बीच पर खड़े होकर पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

 बता दें कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी. इसके बाद रकुल प्रीत सिंह ने कई तमिल फिल्मों और तेलुगू फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है. हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2014 में आई फिल्म यारियां के जरिए की थी. इसके बाद रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड में अय्यारी और दे दे प्यार दे जैसी फिल्में भी की. इन सबके अलावा रकुल प्रीत सिंह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावां में भी नजर आई थीं. रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakul Preet Singh, Rakul Preet Singh Beach Photos, Rakul Preet Singh Pose On Beach, Rakul Preet Sing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com