विज्ञापन

राजपाल यादव का जेल से रिहाई के बाद धमाकेदार कमबैक, यूट्यूब पर 100K सब्सक्राइबर्स पार, फराह खान का आया कमेंट

राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने नई शुरुआत करते हुए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और देखते ही देखते उनकी यूट्यूब फैमिली 100K सब्सक्राइबर्स तक पहुंच गई.

राजपाल यादव का जेल से रिहाई के बाद धमाकेदार कमबैक, यूट्यूब पर 100K सब्सक्राइबर्स पार, फराह खान का आया कमेंट
राजपाल यादव का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने नई शुरुआत करते हुए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और देखते ही देखते उनकी यूट्यूब फैमिली 100K सब्सक्राइबर्स तक पहुंच गई. इस खास मौके पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, “100K की यूट्यूब फैमिली वो भी इतनी जल्द! इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया…तैयार हूं आपको और भी ज्यादा एंटरटेन करने के लिए.” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जेल जाने की वजह और नई शुरुआत

राजपाल यादव को साल 2018 में एक फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोन न चुकाने के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. इसी मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. हालांकि सजा पूरी करने के बाद उन्होंने फिर से अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया. रिहाई के बाद राजपाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया और यूट्यूब चैनल शुरू कर अपने फैंस से सीधे जुड़ने का फैसला किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज को दर्शक आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जिसका अंदाजा उनके चैनल की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से लगाया जा सकता है.

‘भूत बंगला' से करेंगे बड़ा धमाका

राजपाल यादव के करियर की बात करें तो अब वह जल्द ही फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा, जो राजपाल यादव की खासियत रही है. ट्रेलर में उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने अंदाज से लोगों को हंसाने में माहिर हैं. फैंस को उम्मीद है कि ‘भूत बंगला' उनके करियर में एक और हिट फिल्म साबित होगी.

यह भी पढ़ें: लेबनान पर हवाई हमले से टूटी 54 साल की एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे पति का घर, मेरा गोद लिया हुआ दूसरा घर

जेल से रिहाई के बाद जिस तरह से राजपाल यादव ने खुद को संभाला और नई शुरुआत की, वह काबिले तारीफ है. अब यूट्यूब और फिल्मों के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Latest, Rajpal Yadav Youtube Channel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com