20 days ago
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav LIVE Updates: राजपाल यादव 9 करोड़ चेक बाउंस मामले के चलते पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे. एक्टर 13 दिन तक तिहाड़ जेल में बंद थे. लेकिन 17 फरवरी को जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हो चुके हैं. वहीं अपने काम पर भी लौट आए हैं. उन्होंने अक्षय कुमार की भूत बंगला और पॉपुलर फ्रेंचाइज वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरु कर दी है. इसके चलते उन्होंने फैंस के लिए पोस्ट भी शेयर किया. लेकिन उन्होंने अब तक अपने चेक बाउंस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है, जिसके लेटेस्ट अपडेट्स हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे. 

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला  

2010 में राजपाल यादव ने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता-पता लापता' का निर्माण करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिसके चलते लोन चुकाने में देरी हुई और एक्टर द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को कई अवसर भी दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. वहीं एक्टर ने कानून का पालन किया. जबकि अपनी भतीजी की शामिल होने के लिए उन्होंने जमानत याचिका दी. इसके बाद 13 दिन बाद उन्हें कुछ रकम अदा करने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया. वहीं अब 18 फरवरी को सुनवाई होनी है. 

Here are the LIVE Updates of Rajpal Yadav Press Conference

Feb 28, 2026 15:02 (IST)

Rajpal Yadav News Live: राजपाल यादव ने खुद को बताया 'राजा'

राजपाल यादव ने कहा- सोशल मीडिया के माध्यम से जिन्होंने तन से मन से और धन से मदद की है और जिन्होंने सोशल मीडिया के बगैर तन से मन से धन से मेरी मदद की है तो मैं उनका ह्रदय से नमन करता हूं और मैं सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं कि सहानुभूति दी है तभी तो मैं आप लोगों के बीच 30 साल से हूं.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Feb 28, 2026 15:00 (IST)

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव ने बिना पढ़े साइन किए थे लोन के कागज!

राजपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने अग्रीमेंट पढ़े नहीं ये मुझसे गलती हुई. मैं जुबान पर विश्वास करता गया. 

Feb 28, 2026 14:16 (IST)

Rajpal Yadav Press Conference Live: राजपाल यादव चुकाएंगे कर्ज, बोले- मैं सबका पैसा वापस करुंगा

राजपाल यादव ने कहा- जितने भी लोगों ने मुझे मदद की है. उन सब लोगों से मुझे समय चाहिए. मैं सबका पैसा वापस करुंगा.

Feb 28, 2026 14:11 (IST)

Rajpal Yadav Press Conference Live: राजपाल यादव के वकील ने बताया- पैसा नहीं जेल भिजवाना चाहते थे वो

राजपाल यादव के वकील ने कहा- हम यहां इस बात का खुलासा करने आए हैं कि वो झूठ फैला रहे हैं. उनकी मंशा पैसे लेने की नहीं थी बल्कि जेल भिजवाने की थी. लेकिन वो अपने इंटरव्यू में बोल रहा है कि हम उन्हें कभी जेल पहुंचाना नहीं चाहते थे.

Advertisement
Feb 28, 2026 13:26 (IST)

Rajpal Yadav Press Conference LIVE: राजपाल यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू

राजपाल यादव ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है, जिसका नाम आओ मिलकर पता लगाएं रखा गया है. 

Feb 28, 2026 12:02 (IST)

Rajpal Yadav News Live: राजपाल यादव ने शुरु किया यूट्यूब चैनल

एक्टर राजपाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वह अपना यूट्यूब चैनल खोल रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, नई शुरुआत, नया सफर, अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पे.

Advertisement
Feb 28, 2026 10:58 (IST)

Rajpal Yadav LIVE News: अक्षय कुमार के शो में पहुंचे राजपाल यादव

राजपाल यादव जेल से रिहा होने के बाद अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का हिस्सा बनने पहुंचे. जहां उन्होंने पैपराजी से मुलाकात करते हुए पोज दिए और छोटा पंडित को रिक्रिएट किया.

Feb 28, 2026 10:54 (IST)

Rajpal Yadav LIVE News: इन दो फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं राजपाल यादव

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में अक्षय कुमार की भूत बंगला और प्रियदर्शन की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल है, जिसकी शूटिंग के लिए राजपाल यादव मुंबई में हैं. 

Feb 28, 2026 10:52 (IST)

Rajpal Yadav LIVE News: जेल से कब बाहर आए राजपाल यादव

5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को 17 फरवरी को जमानत मिल गई थी, जिसके बाद 18 फरवरी को उन्हें रिहा किया गया. वहीं 13 दिन बाद वह जेल से चेक बाउंस मामले में बाहर आ गए थे. 

Feb 28, 2026 10:48 (IST)

Rajpal Yadav News Live: राजपाल यादव कब गए थे जेल

राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. 

Advertisement
Feb 28, 2026 10:42 (IST)

Rajpal Yadav Press Conference LIVE Updates: राजपाल यादव ने छोटा पंडित को किया रिक्रिएट

हाल ही में राजपाल यादव पब्लिक्ली जेल से रिहा होने के बाद पैपराजी के सामने आए. जहां उन्होंने भूलभुलैया के छोटा पंडित का एक्ट फोटोग्राफर्स के सामने रिक्रिएट किया. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Feb 28, 2026 10:42 (IST)

Rajpal Yadav Press Conference LIVE: जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव काम पर लौटे

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने सेट से एक वीडियो शेयर किया था और फैंस का शुक्रिया अदा किया था. वहीं अपने डेब्यू शो के बारे में बात की थी. 
(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Featured Video Of The Day
What is south pars: इस तोते में बंद है ईरान की जान, इजरायल ने कर दिया हमला, अब होगा मौत का तांडव