विज्ञापन

थलापति विजय की बंपर जीत के जश्न में शामिल हुए ये सितारे, रजनीकांत से कमल हासन तक दी बधाई

तमिलनाडु में ऐसी बंपर जीत के बाद देशभर में विजय थलापति के नाम की चर्चा है. इस बीच जानते हैं उन एक्टर्स के नाम जिन्होंने आगे बढ़कर विजय को जीत की बधाई दी.

थलापति विजय की बंपर जीत के जश्न में शामिल हुए ये सितारे, रजनीकांत से कमल हासन तक दी बधाई
विजय थलापति को चारों तरफ से मिल रही बधाई
Social Media
नई दिल्ली:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के शानदार प्रदर्शन पर अभिनेता व राजनेता विजय थलापति को दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने बधाई दी है. एआर रहमान, विक्रम, विजय देवरकोंडा, शिवकार्तिकेयन, काजल अग्रवाल और राम पोथिनेनी जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजय को शुभकामनाएं दीं. एक्टर्स ने विजय को न सिर्फ चुनावी सफलता के लिए बधाई दी, बल्कि तमिलनाडु में नई और सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करने की उम्मीद भी जताई.

एआर रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तमिलगा वेट्री कझगम को हार्दिक बधाई! डियर विजय, मेरी कामना है कि आप भ्रष्टाचार मुक्त, सामाजिक न्याय और समानता वाली राजनीति के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाएं. चेन्नई को कला और समृद्धि से भरा शहर बनाने का आपका सपना पूरा हो.”

अभिनेता विक्रम ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बधाई हो विजय, आज तुमने इतिहास रच दिया.”

वहीं, विजय देवरकोंडा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “और अब एक नया दौर शुरू हो चुका है. विजय गारू को बधाई. तमिलनाडु के लोगों को बधाई, जिन्होंने बड़े पैमाने पर वोट देकर अपना पक्ष चुना. नए मुख्यमंत्री और तमिलनाडु की जनता के लिए समृद्धि और विकास की कामना करता हूं.”

राम पोथिनेनी ने लिखा, “कभी-कभी सिर्फ मजबूती से खड़े रहना पड़ता है. विजय गारू और तमिलनाडु की जनता को बहुत बधाई. नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं.” 

शिवकार्तिकेयन ने पोस्ट में लिखा, “विजय सर को दिल से बधाई. आपने लोगों के बीच गहरा प्रभाव बनाया और पहला चुनाव जीत लिया. फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले व्यक्ति के रूप में लोगों की सेवा के लिए आपको शुभकामनाएं.”

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने पोस्ट में लिखा, आज जनता ने पूरे विश्वास के साथ आपके संकल्प को दोहराया है. इस शानदार जीत के लिए विजय आपको बधाई. यह आपके विजन और लोगों के प्यार का प्रमाण है.”

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com