कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के वायनाड से सांसद हैं. वो अकसर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करते हैं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हैं. लेकिन इस बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना अलग अंदाज दिखाया है. दरअसल, राहुल मशहूर यूट्यूब फूड चैनल 'विलेज कुकिंग' (Village Cooking) से हाल ही में जुड़े और उनके साथ एक खास जायके का आनंद उठाया. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 'विलेज कुकिंग' की टीम संग मशरूम बिरयानी (Mushroom Biryani) का आनंद लिया.
रॉकिंग स्टार यश ने फैन्स को दी बड़ी खुशखबरी, 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज डेट का किया ऐलान- देखें Post
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस वीडियो को 'विलेज कुकिंग' (Village Cooking) की टीम ने कुछ देर पहले ही अपने चैनल पर पोस्ट किया है. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल नीले टी-शर्ट और ब्लैक कलर के पैंट पहने साधारण लुक में 'विलेज कुकिंग टीम को ज्वाइन किया. इस दौरान पूरी टीम ने बड़ी शिद्दत से उनके लिए मशरूम बिरयानी (Mushroom Biryani) की रेसिपी तैयार की. राहुल गांधी ने इसके बाद बड़ी सादगी से टीम के बाकी सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर इस जायके का आनंद उठाया.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस वीडियो को पोस्ट कर 'विलेज कुकिंग' (Village Cooking) ने लिखा: "आज हमारे लिए बड़ा दिन है. राहुल गांधी ने हमारी कुकिंग को ज्वाइन किया और साथ ही खूब प्रोत्साहित भी किया. आज हमने पारंपरिक और स्वस्थ सामग्री का उपयोग करके मशरूम बिरयानी रेसिपी बनाई. राहुल गांधी हमारे साथ भोजन करके मशरूम बिरयानी का आनंद ले रहे हैं. हम अपने जीवन में इस बड़े पल को कभी नहीं भूल सकते. इस महान अवसर के लिए राहुल सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद."
Hina Khan ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, हाई बूट्स और फर्र वाली जैकेट में दिखा स्टाइलिश अंदाज
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस वीडियो को देख हम कह सकते हैं कि उनका ऐसा अंदाज आज से पहले देखने को नहीं मिला. लोग इस वीडियो पर कॉमेंट कर उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बता रहे हैं और उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं