हर महिला का प्रतिबिंब है 'प्यारी' क्योंकि वास्तव में 'हर नारी है प्यारी'. ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस असाधारण पिक्चर की पहली झलक आज आउट कर दी गई है. इस फर्स्ट ग्लिम्पस में डॉली तोमर का अलग सा अवतार और रूप देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हैं. इस पहली झलक में डॉली तोमर दौड़ती हुई दिख रही हैं, अब तो यह रहस्य 27 अक्टूबर को खुलेगा कि वह क्यों भाग रही हैं. मगर इस पहली झलक ने दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर एक उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है.
सदियों से भारतीय महिलाएं समाज और दबंग पुरुषों के सख्त सुलूक की वजह से पिंजरे में कैद पक्षी की तरह ज़िंदगी गुजारती आ रही हैं. लेकिन तेजी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन के कारण अब महिलाओं का विद्रोह उतना मुश्किल नहीं रह गया है जितना पहले हुआ करता था. आज की औरत झूठे रीति-रिवाजों की सभी जंजीरों को तोड़कर अपने सपने, चाहत और सम्मान के साथ जीने के लिए उड़ान भरने को तैयार है. ऐसी ही एक विद्रोही और बागी महिला की कहानी है 'प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी'. यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म हर महिला के छिपे हुए और अनकहे दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है. डॉली तोमर ने इसमें शीर्षक भूमिका निभाई है. फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कई टीवी धारावाहिकों और म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी एक्ट्रेस डॉली तोमर ने इस महिला प्रधान फ़िल्म में प्यारी का टाईटल रोल बड़ी शिद्दत से निभाया है. यही वजह है कि यह फ़िल्म दुनिया भर के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई है, जहां इसे अवार्ड्स से नवाजा गया है. इस चुनौतीपूर्ण किरदार को जीने वाली अदाकारा डॉली तोमर का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बेस्ड इस फ़िल्म की शूटिंग का भोपाल में अनुभव बड़ा प्रभावी और यादगार रहा.
फीचर फिल्म 'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' सच्ची घटना पर आधारित लिखे एक नॉवेल पर बेस्ड है. इस फिल्म को रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर कल्पना राजपूत, अमित गुप्ता और सह निर्माता रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद हैं. क्रिएटिव प्रोड्यूसर सय्यद हुसैन हैं. फिल्म के प्रमुख कलाकारों में डॉली तोमर, बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं