विज्ञापन

ऑस्कर 2026 में भारतीय सिनेमा की मौजूदगी, चंदा पटेल ने किया आगामी फिल्म तेरा मेरा नाता का इंटरनेशनल प्रमोशन

गुजराती सिनेमा से निकलकर अब बॉलीवुड और ग्लोबल स्टेज तक अपनी पहचान बना रहीं निर्माता चंदा पटेल ने ऑस्कर 2026 में पहुंचकर इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेरा मेरा नाता को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया.

ऑस्कर 2026 में भारतीय सिनेमा की मौजूदगी, चंदा पटेल ने किया आगामी फिल्म तेरा मेरा नाता का इंटरनेशनल प्रमोशन
चंदा पटेल ने ऑस्कर 2026 में किया अपनी फिल्म का प्रमोशन

गुजराती सिनेमा से निकलकर अब बॉलीवुड और ग्लोबल स्टेज तक अपनी पहचान बना रहीं निर्माता चंदा पटेल ने ऑस्कर 2026 में पहुंचकर इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनका यह सफर सिर्फ रीजनल सिनेमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड के लिए भी एक नई प्रेरणा बनती नजर आ रही हैं. वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के तौर पर चंदा पटेल ने इस ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया. बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स जहां पहले से ही ऑस्कर जैसे मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं, वहीं अब गुजराती इंडस्ट्री से आई चंदा पटेल का वहां पहुंचना इस बात का संकेत है कि क्षेत्रीय सिनेमा भी अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है.

खास बात ये रही कि चंदा पटेल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म तेरा मेरा नाता को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया. फिल्म में सूरज कुमार लीड रोल में नजर आएंगे और इसकी इमोशनल स्टोरी को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. बॉलीवुड में जहां आजकल कंटेंट ड्रिवन फिल्मों का दौर है, वहां इस तरह की कहानी को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करना एक बड़ा स्ट्रैटेजिक कदम माना जा रहा है.

चंदा पटेल का यह कदम बॉलीवुड के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह साफ होता है कि अब इंडियन सिनेमा सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग भाषाओं का कंटेंट मिलकर ग्लोबल पहचान बना रहा है. ऑस्कर जैसे मंच पर मौजूदगी यह भी दिखाती है कि भारतीय निर्माता अब हॉलीवुड के साथ सीधे संवाद करने की स्थिति में पहुंच रहे हैं.

इस मौके पर चंदा पटेल ने इसे गर्व का पल बताते हुए कहा कि इतने बड़े मंच पर WIFPA और भारतीय फिल्म समुदाय का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए खास अनुभव है. कुल मिलाकर, चंदा पटेल का ऑस्कर तक पहुंचना सिर्फ गुजराती इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए एक संकेत है- अब भारतीय सिनेमा ग्लोबल गेम में पूरी ताकत के साथ उतर चुका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com