विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइंस डे पर निक को किया मिस, लाल गुलाबों के साथ शेयर की फोटो, बोलीं- काश तुम यहां होते...

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो शेयर की जिसमें वह ढेर सारे रेड रोजेज के बीच बैठी नजर आ रही हैं. साथ ही पति निक जोनास को याद करते हुए प्यारा सा मैसेज भी लिखा.

प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइंस डे पर निक को किया मिस, लाल गुलाबों के साथ शेयर की फोटो, बोलीं- काश तुम यहां होते...
Red Roses के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अंदाज ही उन्हें दूसरे स्टार से अलग बनाता है. वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनास के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करने के बजाय एक अलग ही अंदाज में विश किया. आपको बता दें कि प्रियंका अपने काम की वजह से इन दिनों लंदन हैं और निक जोनास अमेरिका में है.  प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो शेयर की जिसमें वह ढेर सारे रेड रोजेज के बीच बैठी नजर आ रही हैं. साथ ही पति निक जोनास को याद करते हुए प्यारा सा मैसेज भी लिखा. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) लिखती हैं- काश निक जोनास तुम यहां होते इन कुछ गुलाबों के बीच. वैलेंटाइन डे पर प्रियंका का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वह इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर पति निक जोनास भी रिएक्शन देते हुए कमेंट करते हैं 'बस कुछ दिन और'...

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है. जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है. प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Unfinished, Nick Jonas, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com