प्रियंका चोपड़ा
- न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रही हैं प्रियंका
- क्वांटिको सीजन-3 अप्रैल में होगा शुरू
- हॉलीवुड फिल्में भी कर रही हैं
नई दिल्ली:
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में छाई हुई हैं. वे न्यूयॉर्क में 'क्वांटिको-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं. पिछले दिनों उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे 'क्वांटिको' के अपने को-स्टार को किस कर रही थीं. लेकिन हाल ही में उन्हें रैपर अशर के साथ भी देखा गया है. रैपर अशर के साथ उन्होंने एक तस्वीर खिंचवाई है जो जमकर वायरल हो रही है. ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है. यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुरस्कार 2018 में भी अहम किरदार निभाने जा रही हैं. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "बर्डन' के प्रीमियर के लिए बधाई. अशर. संडैंस फिल्मोत्सव."
Viral Pics: प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में Quantico के सेट पर को-एक्टर को किया जोरदार Kiss
Quantico की तीसरे सीजन के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसे करने वाली हैं वापसी
प्रियंका चोपड़ा का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल है जो 90वें एकेडमी अवार्ड्स के नॉमिनेशल लिस्ट की घोषणा करेंगे. इसमें उनके अलावा मिशेल रॉडरिग्ज, रिबेल विल्सन, मिशेल योह, रोजारिया डॉसन जैसे हॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हैं. वे इन नॉमिनेशंस की घोषणा 23 जनवरी को करेंगे.
Happy Birthday Namrata Shirodkar: इनके पति की एक फिल्म ने सलमान खान को बनाया सुपरस्टार, जीती हैं ऐसी लाइफ
इस बात की जानकारी एकेडमी अवार्ड्स के ऑफिशल ट्विटर एकाउंट से दी गई है. ट्वीट करके बताया गया है, "प्रियंका चोपड़ा के साथ बिहाइंड द सीन्स. मंगलवार सुबह 5:22 मिनट पर ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा के लिए तैयार रहें." पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुस्कारों में रेड कारपेट पर नजर आईं थीं. दिलचस्प यह है कि प्रियंका चोपड़ा जितनी लोकप्रियता भारत में हासिल कर चुकी हैं, उसी तरह की वे विदेशों में भी हासिल कर रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priyanka Chopra Oscars 2018