- प्रियंका-निक की प्रेम कहानी को हुआ एक साल
- निक जोनास ने कही ये बात
- प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की लव स्टोरी को एक साल हो चुका है और दोनों ने ही अपनी प्रेम कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली हैं. निक जोनास ने तो एक साल पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ शुरू हुई अपनी प्रेम कहानी को लेकर पूरा वाकया साझा किया है. निक जोनास (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दोनों की ही पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे का YouTube पर कोहराम, बार-बार देखा जा रहा उनका डांस Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ अपनी लव स्टोरी के एक साल होने पर लिखा हैः 'आज के दिन एक साल पहले मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ हॉलीवुड बाउल में 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' देखने गया था. उन दोस्तों में एक लड़की भी थी जो मेरे बेस्ट फ्रेंड बन गई, मेरी सबसे भरोसेमंद बन गई और फिर मेरी खूबसूरती पत्नी बन गई. मैं अब तक की अपनी जर्नी के लिए उनका बहुत आभारी हूं. तुम्हारी वजह से रोजाना मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और तुम मुझे प्रेरित करती हो. तुम्हारा पति होने पर मैं सम्मानित महसूस करता हूं. आई लव यू प्रियंका चोपड़ा.' इस तरह निक जोनास (Nick Jonas) ने अपने दिल की बात कही है.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने काला चश्मा पहनकर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video
वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी इंस्टाग्राम पर निक जोनास (Nikc Jonas) को लेकर पोस्ट लिखा हैः 'बेहतरीन पति...मारिया कैरे के फैन का सपना सच हुआ...हालांकि वे व्यस्त हैं और हम दोनों एक साथ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मैं अपने प्यार की पहली वर्षगांठ अपनी पसंसदीदा के साथ मनाऊं! शानदार मारिया कैरे....तुम कमाल की हो. आपके साथ मुलाकात कमाल की रही और शो भी कमाल का था. तुम हमेशा मेरी जान रहोगे निक जोनास. प्यार के एक साल होने की मुबारकबाद...' इस तरह निक जोनास ने इस मौके पर प्रियंका को ऐसा गिफ्ट दिया जो वह हमेशा याद रखेंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं