- निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा होली के बाद न्यूयॉर्क के लिए हुए रवाना
- एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए पति पत्नी
- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) होली (Holi 2020) सेलिब्रेट करने के लिए भारत आए थे और यहां दोनों पति पत्नी ने जमकर होली भी खेली. दोनों की होली से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि होली सेलिब्रेशन के बाद दोनों पति पत्नी वापस न्यूयॉर्क लौट रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस वीडियो में निक जोनास (Nick Jonas) कार से उतरते ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर उतरती हैं. दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन तभी निक को देख फैंस उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए कहते हैं, जिसपर निक जोनास रुककर अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर देते हैं. एयरपोर्ट पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक का होली सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें निक एक्ट्रेस के कुर्ते में हाथ पोंछते नजर आ रहे थे.
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गर्दन पर बनवाया ऐसा टैटू, बार-बार देखा जा रहा है Video
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद कदम रखा था. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं