विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो ने पहले दिन खूब की कमाई, लेकिन नहीं तोड़ पाए अपनी इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और दो ने पहले दिन तगड़ी ओपनिंग की. हालांकि फिल्म उनकी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो ने पहले दिन खूब की कमाई, लेकिन नहीं तोड़ पाए अपनी इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हो गई है. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान लीड रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म को अच्छा रिव्यू मिल रहा है. इसके चलते फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी अच्छा देखने को मिला है. हालांकि बात करें आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड की तो पति पत्नी और वो दो को उतनी अच्छी ओपनिंग हासिल नहीं हो पाई है. 

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन पति पत्नी और वो दो ने भारत में पहले दिन 3.85 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ ही हो पाया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5.62 करोड़ जा पहुंचा है. 

ये भी पढे़ं- साउथ के सिंघम की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, विजय की दोस्त तृषा कृष्णन की फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने

आयुष्मान खुरानी की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्में

आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर 25.11 करोड़ पहले दिन कमाने वाली थामा है. दूसरे नंबर पर 10.69 करोड़ का कलेक्शन करके ड्रीम गर्ल 2 है. तीसरे नंबर पर 1005 करोड़ के साथ ड्रीम गर्ल है. वहीं बाला चौथे नंबर पर 10.15 करोड़ पर है. जबकि पांचवे नंबर पर शुभ मंगल ज्यादा सावधान 9.55 करोड़ के साथ है.   

पति पत्नी और वो दो के बारे में

अजीज मुदस्सर द्वारा निर्देशित फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गलतफहमियों और हास्य के साथ रोमांस पेश करती है. फिल्म 'पति पत्नि और वो दो' का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है. यह 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में कानपुर के इंजीनियर चिंटू त्यागी के विवाहेतर संबंध को मजेदार अंदाज में पर्दे पर दिखाया गया था. 

ये भी पढ़ें- Mouni Roy on Wedding: मौनी रॉय 19 की उम्र में शादी करने को थीं बेताब! पुराने वीडियो में कहा- मैं शादी के लिए मरी जा रही थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com