शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. जहां फिल्म ने वीक डे पर करोड़ों का कारोबार किया है तो वहीं वीकेंड पर फिल्म की जबरदस्त कमाई हुई है. वहीं अब फिल्म के वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है. आंकड़ों के अनुसार भारत में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो देश में पठान ने 5वें दिन 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसके चलते 'पठान' ने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. जबकि दुनिया भर में फिल्म ने केवल पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है. वहीं उम्मीद है कि फिल्म ने 550 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है.
#Pathaan 5 days WW Gross expected to be in the range of ₹ 550 Crs..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 30, 2023
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पठान की चौथे दिन की कमाई की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद शाहरुख की फिल्म ने एक बार फिर छलांग लगाई थी और भारत में करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद चारों दिन की कमाई मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था. जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं किंग खान पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं