- परेश रावल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- राहुल गांधी ने किया था प्रधानमंत्री मोदी पर कमेंट
- परेश रावल ने ट्वीट कर कही ये बात
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 'डंडे वाले बयान' पर सियासी घमासान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब उनके इस बयान को लेकर बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल भी हो रहा है. परेश रावल ने अपने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. परेश रावल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "इन सालों में कांग्रेस का आकार काफी बड़ा हो गया है, महात्मा गांधी के दांडी मार्च से राहुल गांधी के डांडा मार तक."
अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता, जहां...
Cong indeed has grown bigger in size over the years - from Mahatma Gandhi's DANDI march to RG's DANDA maar !!!
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) February 7, 2020
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
अपने इस ट्वीट को लेकर एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) सुर्खियों में आ गए हैं. परेश रावल के इस ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में एक रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी मुद्दे पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था, ''ये जो नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा."
मलाइका अरोड़ा को 20 साल पहले इस शख्स ने सिखाया था डांस, नाम जान हो जाएंगे हैरान
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा था, " हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता." राहुल गांधी के इस बयान पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, इस बार परेश रावल (Paresh Rawal) ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं