विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

Pagle Aazam का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसा-हंसाकल लोटपोट कराने के लिए तैयार है फिल्म- देखें Video

आदित्य प्रताप सिंह (Aditya Pratap Singh) द्वारा निर्मित पगले आजम (Pagle Aazam) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Pagle Aazam का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसा-हंसाकल लोटपोट कराने के लिए तैयार है फिल्म- देखें Video
आदित्य प्रताप सिंह द्वारा निर्मित 'पगले आजम' (Pagle Aazam) का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • आदित्य प्रताप सिंह द्वारा निर्मित 'पगले आजम' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • हंसा-हंसाकर लोटपोट कराने वाली है फिल्म
  • 'पगले आजम' के ट्रेलर को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
नई दिल्ली:

'गोलमाल', 'हेराफेरी' और 'वेलकम' जैसी सीरीज के बाद अब आदित्य प्रताप सिंह द्वारा निर्मित पगले आजम (Pagle Aazam) 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म निर्माता आदित्य प्रताप सिंह का मानना है कि पगले आजम लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देगी. इसके साथ ही ऐसी फिल्म लंबे समय बाद बन रही है, जो पूरी तरह से पैसा वसूल होने वाली है. 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सड़क पर खड़े होकर अजनबियों को लगाया गले, बोलीं- प्यार बांटते चलो...


'पगले आजम' (Pagle Aazam) के बारे में बात करते हुए जब आदित्य प्रताप सिंह से पूछा गया कि कॉमेडी फिल्म ही क्यों, तो उन्होंने कहा, "आज का जीवन बहुत भागदौड़ भरा हो गया है, इंसान के जीवन में सुकून वह हंसी खत्म सी हो गई है लोग वाकई मनोरंजन के लिए ही फिल्म देखने जाते हैं." आदित्य ने दर्शकों से फिल्म एक बार जरूर देखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम ने दिन रात मेहनत कर आप लोगों के सामने एक अच्छी व मनोरंजक फिल्म लाने का काम किया है, आशा है कि आप दर्शकों का प्यार वह साथ जरूर मिलेगा.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने पोस्ट की ऐसी फोटो, लिखा- हम नहीं होते एडजस्ट...

'पगले आजम' (Pagle Aazam) के मुख्य कलाकार आदित्य प्रताप सिंह, मन्नत प्रोचा, तेनाली रामा टीवी शो फेम नायिका सोनिया शर्मा, प्रसिद्ध कॉमेडियन लिलिपुट फारूखी, रवि मान, अभिनय शर्मा एवं साहिल पटेल हैं. फिल्म का निर्देशन विकास पी कावडेकर व ए.पी.एस रघुवंशी ने किया है. फिल्म का निर्माण ए.पी.एस इंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है. बता दें कि आदित्य प्रताप सिंह मूल रूप मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट बरौंधा पिंडरा राजघराने से हैं.  आदित्य की बतौर निर्माता व अभिनेता आगामी फिल्म "पग्लेआजम रीलोडेड" बहुत जल्द फ्लोर पर जा रही है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pagle Aazam, Aditya Pratap Singh, Pagle Aazam Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com