फोटो में नजर आ रहा ये लड़का कभी 50 रुपये की खातिर बैकग्राउंड डांसर बना था. लेकिन तकदीर पलटी और एक ऐसा भी समय आया जब इसके बिना बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है. जवान, दंगल और बजरंगी भाईजान की कामयाबी में इस लड़के का बहुत बड़ा हाथ है. हम बात कर रहे हैं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की. एक रोमांचक क्रॉसओवर एपिसोड में 'चमक: द कन्क्लूजन' की स्टार कास्ट ने इंडियन आइडल सीजन 15 के मंच को अपनी ऊर्जा और शानदार परफॉर्मेंस से रोशन कर दिया. इस खास एपिसोड ने फिल्मी दुनिया के शानदार म्यूजिक टैलेंट को अपने हाथ दिखाने का मौका दिया.
एपिसोड के दौरान, मुकेश छाबड़ा और मीका सिंह ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए मजेदार बातचीत की. चमक: द कन्क्लूजन में अहम भूमिका निभाने वाले मुकेश छाबड़ा ने मीका सिंह के साथ अपने शुरुआती दिनों की एक दिलचस्प कहानी साझा की. उन्होंने कहा, 'मैंने मीका सिंह के साथ 50 रुपये में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था. उन्होंने मुझे पहला मौका दिया था, और मैं हमेशा इसके लिए उनका आभारी रहूंगा. यह देखना अविश्वसनीय है कि हम दोनों आज कहां पहुंचे हैं, और उनके साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, मीका सिंह ने मुकेश छाबड़ा की तारीफ करते हुए कहा, 'मुकेश छाबड़ा का शानदार अभिनय देखना बहुत दिलचस्प है. मैं सभी से इस शो को देखने की सलाह देता हूं. मुझे याद है जब मुकेश ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरुआत की थी, तब वे कोरियोग्राफर भी बने. उस समय से लेकर आज तक, उन्होंने जीवन में सब कुछ देखा है. उनकी सफलता उनकी मेहनत और जुनून का नतीजा है. मुझे उनकी यात्रा पर गर्व है—राम लीला में परफॉर्म करने से, जहां मैंने गाना गाया था, आज तक. बस इतना कहूंगा कि किसी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, मेहनत करते रहें.'
यह एपिसोड अभिनेताओं और संगीतकारों के बीच दोस्ती और सम्मान का प्रतीक बना. संगीत, रहस्य और ड्रामा के अनूठे मिश्रण के साथ, चमक: द कन्क्लूजन एक यादगार म्यूजिकल थ्रिलर बनने की राह पर है. रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित और निर्मित इस सीरीज के प्रोड्यूसर हैं गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे. इसमें मोहित मलिक, मनोज पहवा, परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह और अकासा सिंह जैसे सितारे हैं, साथ ही गिप्पी ग्रेवाल का विशेष किरदार भी है. चमक: द कन्क्लूजन 4 अप्रैल को सोनीलिव पर रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं