अर्जुन कपूर बहुत जल्द रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली मूवी सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं. इसी बीच उनको लेकर एक और खबर सामने आ रही है. मलाइका अरोड़ा के साथ मिंगल होने की खबरों से घिरे रहने वाले अर्जुन कपूर पहले किसी और हीरोइन पर फिदा थे. ये खुलासा खुद करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में किया. वो भी उसी हीरोइन के सामने जिसे अर्जुन कपूर बेहद चाहते थे और ये बात सुनकर वो हीरोइन भी चौंक गई थी और उनके साथ काउच पर मौजूद दूसरी हीरोइन भी ये बात सुनकर हैरान रह गई थी.
इस एक्ट्रेस पर फिदा थे अर्जुन कपूर?
करण जौहर ने अपने शो में बताया कि अर्जुन कपूर किस एक्ट्रेस पर फिदा थे. करण जौहर ने जिस शो में ये खुलासा किया उस शो में बतौर गेस्ट अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ आई थीं. इस शो में करण जौहर ने अनुष्का शर्मा से पूछा कि क्या वो जानती थीं कि अर्जुन कपूर उन्हें प्यार करते हैं. कॉफी विद करण के सीजन 8 में करण जौहर ने ये बात कही और पूछा कि तुम्हें ये बात पता है या नहीं. जिसके जवाब में अनुष्का शर्मा ने कहा, आप पागल हो क्या. कैटरीना कैफ भी इस बात से खासी हैरान थीं. कैटरीना कैफ ने कहा कि मैंने भी ये बात कभी नहीं सुनी. जवाब में अनुष्का शर्मा ने कहा कि आप पागल हो गए हैं. अपने शो पर कुछ भी कह देते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपकमिंग मूवीज
अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद काम पर लौटने के लिए तैयार हैं. वो अपनी अगली मूवी का वेट कर रही हैं. बहुत जल्द उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस रिलीज होने वाली है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक मूवी है. अर्जुन कपूर एक नए लुक में दिखने वाले हैं. वो सिंघम अगेन में विलेन के रूप में दिखेंगे. फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं