विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2015

कामयाब फ़िल्म के लिए जरूरी नहीं '100 करोड़ी' होना : अक्षय कुमार

कामयाब फ़िल्म के लिए जरूरी नहीं '100 करोड़ी' होना : अक्षय कुमार
मुंबई:

फिल्म 'बेबी' की कामयाबी का जश्न शुरू हो चूका है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने अपनी फिल्म 'बेबी' के 10 दिनों का नेट कलेक्शन 76 करोड़ बताया है। इस मौके पर हमसे बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि 'कामयाबी के जश्न के साथ-साथ हम मीडिया के सामने दर्शकों का शुक्रिया अदा करने आए हैं।'

हालांकि फिल्म 'बेबी' को समीक्षकों की भरपूर सराहना मिली, दर्शकों ने भी फिल्म की तारीफ की मगर फिल्म के कलेक्शन को कई अखबारों और वेबसाइट पर हिट फिल्म नहीं बताया, क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म का बजट बड़ा होता है और 'बेबी' के कलेक्शन को 50 से 60 करोड़ के बीच बताया है। ठीक भूषण कुमार के 76 करोड़ के उलटा।

ऐसे में अक्षय कुमार ने हमसे बात करते हुए कहा कि 'किसी भी हिट फिल्म के लिए 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ क्लब में दाखिल होना ज़रूरी नहीं है। फिल्म की सफलता दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म बनाने की लागत के अनुसार तय होती है और इस हिसाब से मेरी फ़िल्म कामयाब है।'

वहीं फिल्म के निर्देशक नीरज पाण्डे कहते हैं, 'कुछ लोगों ने फिल्म का जनाज़ा कुछ जल्दी निकाल दिया।' वहीं निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि हमारी फिल्म अब भी चल रही है। लोग तारीफ कर रहे हैं और अच्छे कलेक्शन आ रहे हैं। लोगों की फिल्म के लिए अच्छी प्रतिक्रिया से फिल्म को फायदा हुआ है और हो रहा है।

जो भी हो इस हफ्ते रिलीज़ हुई फ़िल्म 'हवाइज़ादा', 'खामोशियां' और 'रहस्य' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन का फायदा भी फिल्म 'बेबी' को कहीं न कहीं मिलेगा, क्योंकि इसमें कोई शक नहीं की फ़िल्म की तारीफ हो रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेबी, भूषण कुमार, अक्षय कुमार, Baby, Bhushan Kumar, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com