आईफा अवॉर्ड के आयोजन के चलते दुबई का अबू धाबी स्टार की चकाचौंध से रोशन हो रहा है. इस अवॉर्ड की धूम वैसे तो हर साल होती है. आयोजन कहीं भी हो, लेकिन दर्शक इस अवॉर्ड शो को बड़े शौक के देखते हैं. चारों तरफ सितारों का मजमा होता है. मंच पर भी हर जलसा सितारों से सजा होता है. लेकिन इस बार का आईफा अवॉर्ड पिछले कुछ सालों के आईफा अवॉर्ड से खासा अलग रहा. इस साल के आईफा ने नब्बे के दशक की याद दिला दी. जब मंच पर शाहरुख खान अपनी पुरानी एनर्जी के साथ होस्टिंग करते दिखे. तो, यही अहसास भी हुआ. और, वो दौर तब और ताजा हो गया जब अवॉर्ड लेने वाले सितारे भी उसी दौर के नजर आए. चौंकाने वाली बात ये है कि इस बार जितने स्टार्स को मेन कैटेगरी में चुने गए वो सब अमूमन पचास पार हैं. नए सितारों को कोई मौका नहीं मिल सका.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पचास पार के सितारों को मिला अवॉर्ड
यूं तो आईफा में इस बार विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर भी दिखे. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का डंका भी खूब बजा. लेकिन जब अवॉर्ड की बारी आई तो नए चेहरे या कम उम्र के सितारे पूरी तरह से गायब ही दिखाई दिए. सारी मेन केटेगरी में पुराने धुरंधर स्टार्स ही बाजी मारने में कामयाब हुए. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जवान मूवी के लिए शाहरुख खान ले गए. बेस्ट एक्ट्रेस बनी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे करने वाली रानी मुखर्जी. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, एनिमल मूवी के लिए अनिल कपूर को मिला. इसी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस शबाना आजमी रहीं. निगेटिव रोल के लिए एनिमल के अबरार यानी कि बॉबी देओल चुने गए. बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी एनिमल मूवी के नाम ही रहा. लेकिन रणबीर कपूर को अवॉर्ड नहीं मिला.
ऐश्वर्या राय भी बनी बेस्ट एक्ट्रेस
ये हाल सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नहीं रहा. बल्कि तमिल सिनेमा में भी दिग्गज एक्ट्रेस ही सर्वश्रेष्ठ होने का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई. तमिल सिनेमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला ऐश्वर्या राय को. फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए. उनके को स्टार रहे चियान विक्रम ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. बेस्ट तमिल फिल्म बनी रजनीकांत की फिल्म जेलर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं