एक सेलिब्रिटी कपल को कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ता है. शादी से लेकर तलाक और प्रेग्नेंसी तक उनकी निजी जिंदगी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही चर्चा में रहती है. पिछले कुछ समय से चर्चा में रहने वाले सेलिब्रिटी कपल में से एक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हैं. खबरें थीं कि ये अलग होने वाले हैं. अब रोहनप्रीत ने इस पर बात की है. इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में रोहनप्रीत सिंह से नेहा कक्कड़ के साथ तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया. सिंगर ने कहा, "अफवाहें तो अफवाह हैं. वो सच थोड़ी हैं. वो तो बस बनाई बातें हैं..कल कोई कुछ कहेगा, कोई कुछ बोलेगा. तो इसका आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर असर नहीं होने देना चाहिए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस एंटरटेनमेंट पोर्टल से आगे बातचीत में रोहनप्रीत सिंह ने यह भी कहा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. ऐसी अटकलों से किसी को परेशान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, "लोगों का काम है, उनको करने दो अगर उन्हें मजा आ रहा ये करके. हमारी जो जिंदगी है, चल रही है उसे हम अपने हिसाब से जीते हैं. तो दोनों अलग-अलग होनी चाहिए. बात उसकी होती है जिसमें जो बात हो. तो बात होती रहनी चाहिए जिसे पता चलेगा आप बढ़ रहे हैं."
बता दें कि रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने 2020 में शादी की थी. काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि वे फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं. पिछले साल से उनकी प्रेग्नेंसी और तलाक की अफवाहें लगातार उड़ती रही हैं. हाल ही में रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी के लिए बर्थडे पर एक प्यार भरी पोस्ट भी लिखी थी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने अलगाव की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "माई पर्सनल हुस्न! @nehakakkar." रील में दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे और फैन्स को यह जानकर राहत मिली है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं