बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. नेहा धूपिया ने रविवार को बेटे के जन्म दिया है. इस खबर को अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स तक पहुंचाया है. नेहा धूपिया और अंगद इससे पहले बेटी मेहर के माता-पिता है. इस खबर के आने के बाद नेहा और अंगद के फैन्स और बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया संग एक रोमांटिक पिक्चर भी शेयर की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी बार पिता बनने के बाद अंगद बेदी (Angad Bedi) ने नेहा धूपिया (Neha Dhupia) संग फोटो शेयर कर लिखा है: "ईश्वर ने आज हमें बेटे का आशीर्वाद दिया. नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं. अब मेहर भी 'बेबी' का टाइटल नए बच्चे को देने के लिए पूरी तरह तैयार है. वाहेगुरु मेहर करें. नेहा धूपिया इस सफर में ऐसा योद्धा बनने के लिए धन्यवाद. आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं." अंगद बेदी का यह प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.
बता दें कि नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने सिंग इज किंग, तुम्हारी सुलू, हिंदी मीडियम, कयामत और लस्ट स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म देवी में नजर आई थीं. इसमें काजोल, श्रुति हासन, नीना कुलकर्णी और शिवानी रघुवंशी ने भी एक्ट किया था. इसके अलावा नेहा रोडीज जैसे शो को जज भी करती हैं. वहीं, अंगद बेदी (Angad Bedi) आखिरा बार हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो ''मैं भी बर्बाद' में नजर आए. अंगद फिल्मों में आखिरी बार गुंजन सक्सैना में दिखे थे.
VIDEO: बिग बॉस के घर में ये होगी डोनल बिष्ट की रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं