विज्ञापन

Maha Shivratri Song: 975 मिलियन बार देखा जा चुका है ये शिवगीत, बॉलीवुड एक्टर आया था नजर, फैंस बोले- ओम नम: शिवाय

महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म केदारनाथ का शिवगीत नमो नमो फिर चर्चा में है. 975 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका यह गाना सुशांत सिंह राजपूत की भावुक मौजूदगी के कारण और खास बन जाता है. शिव भक्ति से भरा यह गीत हर साल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है.

Maha Shivratri Song: 975 मिलियन बार देखा जा चुका है ये शिवगीत, बॉलीवुड एक्टर आया था नजर, फैंस बोले- ओम नम: शिवाय
975 मिलियन बार देखा जा चुका है ये शिवगीत
नई दिल्ली:

महाशिवरात्रि का पर्व आते ही शिव भक्ति से जुड़े गाने हर तरफ गूंजने लगते हैं. मंदिरों से लेकर सोशल मीडिया तक हर हर महादेव की धुन सुनाई देती है. हर तरफ अलग अलग तरह के शिव भजन, शिवजी के गीत और नारे सुनाई देते हैं. लेकिन एक गाना ऐसा है जो सब जगह कॉमन ही रहता है. ये गाना इतना भक्तिमय लगता है कि कोई भी शिव भक्त इसे सुनना स्किप नहीं कर सकता. शायद इसलिए इस गाने को यू ट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो गाना है नमो नमो शंकराय. साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ का ये सॉन्ग अमित त्रिवेदी के म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के बोलों से सजा है.

नमो नमो शंकराय को मिल चुके हैं 975 मिलियन व्यूज

गाने की शुरुआत से ही भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था महसूस होती है. बर्फीली वादियों और केदारनाथ धाम की कुदरती सुंदरता के बीच फिल्माए गए इस गीत ने दर्शकों पर अलग ही असर छोड़ा. जिसका सबूत यू ट्यूब पर इस गाने को मिले हिट्स भी देते हैं. यू ट्यूब पर अब तक इस सॉन्ग को 975 मिलियन बार देखा जा चुका है. जिसके बाद ये बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शिव भजनों में शामिल हो गया है.

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को देखने के बाद अरुणा ईरानी ने बंद किया मूवी देखना, बोलीं- वो दिमाग में बैठती नही

सुशांत सिंह राजपूत की मौजूदगी बनाती है खास

इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आते हैं. जितनी बार ये गाना प्ले होता है फैन्स के जेहन में सुशांत सिंह राजपूत की यादें भी ताजा हो जाती हैं. उनके साथ सारा अली खान भी नजर आती हैं, लेकिन सुशांत की स्क्रीन प्रेजेंस इस गीत को एक अलग पहचान देती है.

सुशांत के निधन के बाद ये सॉन्ग फैन्स के दिलों के और करीब आ गया. फैंस अक्सर कमेंट सेक्शन में उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हैं. इस शिवरात्री अगर आप भी ये गाना सुनते हुए शिव भक्ति में रम जाना चाहते हैं. तो, आपको यू ट्यूब पर जी म्यूजिक कंपनी के चैनल पर जाना होगा. जहां आप इस भक्तिमय सॉन्ग को सुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिख रहा बच्चा आज बन गया है बड़ा स्टार, कभी पिता की चिता से मल ली थी बॉडी पर राख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com