विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस प्रिया बापट की आपबीती, 'किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता रहा हीरो, काम के बाद भी करता मैसेज'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरुआती दौर की एक ऐसी घटना को याद किया जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं.

मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस प्रिया बापट की आपबीती, 'किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता रहा हीरो, काम के बाद भी करता मैसेज'
प्रिया बापट ने शेयर की आप बीती, कोस्टार ने जबरदस्ती किया किस
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल में अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. किस्सा क्या इसे आप उनके करियर की एक कड़वी याद कह सकते हैं जिसके बारे में आज भी बात कर वह एक बार को सिहर जाती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक एक्टर ने शूटिंग के दौरान प्रोफेशनल लिमिट्स को क्रॉस किया और उन्हें अनकम्फर्टेबल महसूस करवाया. वहीं उस वक्त अपने करियर के शुरुआती दौर में प्रिया ये भी ना समझ पाईं कि उन्हें किस तरह रिएक्ट करना चाहिए.

'किसिंग सीन करने से नहीं था ऐतराज बशर्ते वो कहानी की जरूरत हो'

प्रिया ने फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कभी भी फिल्म में किसिंग सीन करने से ऐतराज नहीं था. अगर वह फिल्म की कहानी के लिए जरूरी है और उसकी कोई अहमियत हो. ये मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी और रीडिंग सेशन के दौरान से ही इस किसिंग सीन को लेकर मेरे मन में डाउट था. मैं लगातार डायरेक्ट से पूछ रही थी कि आपको फिल्म में यहां किसिंग सीन की क्या जरूरत है. ये इस बारे में नहीं था कि मुझे किसिंग सीन करना या नहीं बल्कि मेरी सोच ये थी कि इसे आप फिल्म में कैसे जस्टिफाई करेंगे. ये यहां फिट नहीं होता.

प्रिया ने बताया कि दिमाग में सवाल होने के बावजूद उन्होंने खुद को इस सीन के लिए राजी कर लिया. उन्होंने कहा, अगर ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तो मैं इसके लिए तैयार हूं लेकिन उसकी जरूरत ही नहीं थी. हालांकि डायरेक्टर बार बार इस सीन के लिए कह रहे थे. मैंने कहा ठीक है देखती हूं. मैं एक किस सीन के लिए तैयार हो गई. 

एक्ट्रेस ने बताया कि हालात तब काबू से बाहर हो गए जब एक्टर एक्टर गाने को इम्प्रोवाइज करवाने लगे. प्रिया ने कहा, कई बार ऐसा हुआ कि एक्टर बार बार गाने को इम्प्रोवाइज करवाने लगा और मुझे किस करता रहा...पता नहीं क्यों उस वक्त मैं अपना स्टैंड नहीं ले पाई. शायद इसलिए क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसके साथ कैसा डील किया जाए.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का 4 जून को होगा OTT पर प्रीमियर, जानें कहां और कितने बजे देख पाएंगे बॉक्स ऑफिस की सिकंदर

प्रिया ने बताया कि उस एक्टर ने काम के बाद भी उनसे मिलने की कोशिश की. उन्होंने कहा, मेरे पास कोई रास्ता नहीं था. हम एक ही होटल में अलग-अलग कमरों में ठहरे हुए थे. लेकिन वो मुझे बार बार मैसेज करता रहा और मुझे बुलाता रहा. वह कह रहा था कि चलो मैं तुम्हें स्विमिंग सिखाता हूं. क्या मैं तुम्हें नाश्ते पर मिल सकता हूं. मैं कह मुझे इस स बमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरे साथ जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ था और ऐसा कभी दोबारा होना भी नहीं चाहिए.

बता दें कि प्रिया बापट लंबे समय से फिल्मी दुनिया से जुड़ी हैं और मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, शिवाजी राजे भोलसे बोलतोय, काकस्पर्श समेत तमाम हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: Peddi Review Social Media Reaction: छा गए राम चरण, एक्शन से लेकर इमोशन तक पेद्दी में मिलेगा हर मसाला, पढ़ें रिव्यू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com