- कई वेब सीरीज में नजर आ चु'के हैं राजेश
- लेटेस्ट वेब सीरीज है मिर्जापुर
- बॉलीवुड फिल्मों का भी हैं फेेमस चेहरा
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर (Mirzapur)' में गुड्डू और बबूल पंडित के पिता रमाकांत पंडित का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) एक अच्छे लेखक भी हैं. राजेश तैलंग हमेशा अपनी एक्टिंग से सरप्राइज करते हैं लेकिन इस बार वह अपनी कलम के साथ फैन्स का दिल जीतने आ रहे हैं. राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) का काव्य-संग्रह 'चांद पे चाय (Chand Pe Chai)' जल्द ही प्रकाशित होने जा रहा है जिसमें प्रेम के गहरे क्षणों की कविताओं को संजोया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) का कविता संग्रह 'चांद पे चाय' तीन खंडों 'तुम-दो अक्षर', 'मैं-आधा अक्षर', 'हम-ढाई अक्षर' में फैला है. इतिहास में खुद की शिनाख्त करती ये कविताएं किसी भी तरह की अपेक्षा को पूरी तरह से खारिज करती हैं और एहसास की एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं. इस तरह राजेश तैलंग अपनी दिल को छू लाने वाली और असल जिंदगी से जुड़ी बातों को कविता के माध्यम से पेश करते नजर आएंगे. यह कविता संग्रह वाणी प्रकाशन से प्रकाशित होगा.
राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'हजार चौरासी की मां', 'मंगल पांडेः द राइजिंग', 'सिद्धार्थ', 'ओमर्ता', 'पंगा' और 'कॉमेडी कपल' में नजर आ चुके हैं. वेब सीरीज की दुनिया में भी वह एक जाना-पहचाना नाम हैं. राजेश तैलंग 'दिल्ली क्राइम', 'मिर्जापुर', 'सिलेक्शन डे', 'बंदिश बैंडिट्स' और 'क्रैकडाउन' में काम कर चुके हैं. राजेश तैलंग की एक्टिंग को इन सीरीज में जमकर सराहा भी गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं