विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

पीएम मोदी ने पगड़ी बांधकर पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में की सेवा तो मीका सिंह का यूं आया रिएक्शन

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में दर्शन करने के बाद सेवा की थी. पीएम मोदी ने गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर भी परोसा था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पगड़ी बांधे नजर आए थे. इस पर मीका सिंह का रिएक्शन आया है.

पीएम मोदी ने पगड़ी बांधकर पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में की सेवा तो मीका सिंह का यूं आया रिएक्शन
पीएम मोदी ने पहनी पगड़ी तो मीका सिंह का आया ट्वीट
नई दिल्ली:

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में दर्शन करने के बाद सेवा की थी. पीएम मोदी ने गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर भी परोसा था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पगड़ी बांधे नजर आए थे. उनका वीडियो और फोटो खूब वायरल भी हुए थे. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन भी आए थे और खूब तारीफ हुई थी. अब पीएम मोदी के पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में सेवा को लेकर बॉलीवुड से भी रिएक्शन आ रहे हैं. सिंगर मीका सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है और इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है. उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

सिंगर मीका सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में दर्शन करने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह, नरेंद्र मोदी जी तुसी ग्रेट हो. भाजी पगड़ी बांध के बहुत ज्यादा सोहणे लग रहे हो. एकदम शानदार.' इस तरह उन्होंने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिन दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए. पीएम मोदी ने मत्था टेका और लंगर में सेवा की. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, PM Narendra Modi, PM Narendra Modi At Gurudwara Patna Sahib, Mika Singh Tweet On PM Modi, Lok Sabha Election 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com