विज्ञापन

82 साल की एक्ट्रेस जिसकी है भूतों से यारी, कहलाती है डरावनी फिल्मों की दादी अम्मा, एक भी मूवी देख ली तो चीख-चीखकर हो जाएगा बुरा हाल

Godmother of Horror Movies: 82 साल की इस एक्ट्रेस का 50 साल का फिल्मी करियर है और हॉरर फिल्मों से इनकी खास यारी है. जानें लिन शाय का फिल्मी सफर.

82 साल की एक्ट्रेस जिसकी है भूतों से यारी, कहलाती है डरावनी फिल्मों की दादी अम्मा, एक भी मूवी देख ली तो चीख-चीखकर हो जाएगा बुरा हाल
Godmother of Horror Movies: हॉरर फिल्मों की दादी अम्मी है ये एक्ट्रेस, कहलाती है 'गॉडमदर ऑफ हॉरर'
नई दिल्ली:

Godmother of Horror Movies: हॉरर सिनेमा की दुनिया में एक नाम ऐसा है जो 82 साल की उम्र में भी भूत-प्रेतों की दुनिया में घूम रही है और दर्शकों की नींद हराम कर देती है. हम बात कर रहे हैं लिन शाय (Lin Shaye) की जिन्हें 'डरावनी फिल्मों की दादी अम्मा' या 'गॉडमदर ऑफ हॉरर' कहा जाता है. हाल ही में उनकी नई इंसिडियस सीरीज की फिल्म "आउट ऑफ द फर्दर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो 21 अगस्त 2026 को थिएटर्स में आने वाली है. 82 साल की इस दादी अम्मा ने फिर से एलिस रेनियर बनकर दर्शकों को ‘द फर्दर' की दुनिया में खींच लिया है.

कौन है गॉडमदर ऑफ हॉरर

लिन शाय का जन्म 12 अक्टूबर 1943 को डेट्रॉइट, मिशिगन में हुआ था. उनकी उम्र 82 साल है, लेकिन करियर 50 साल से ज्यादा का है. उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उनके भाई रॉबर्ट शाय न्यू लाइन सिनेमा के संस्थापक हैं, जिसने 'ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट' जैसी क्लासिक हॉरर फिल्में बनाईं. लिन ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से आर्ट हिस्ट्री पढ़ी, फिर न्यूयॉर्क जाकर थिएटर में एक्टिंग सीखी. 1975 में ‘हेस्टर स्ट्रीट' से फिल्म डेब्यू किया, लेकिन असली पहचान हॉरर और कॉमेडी में बनी.

Latest and Breaking News on NDTV

पहली हॉरर मूवी

लिन शाय की पहली हॉरर फिल्म 1982 की 'अलोन इन द डार्क' थी, जिसमें उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई. इसके बाद 1984 में ‘ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट' में टीचर की भूमिका ने उन्हें हॉरर फैंस के बीच मशहूर कर दिया. क्रिटर्स (1986), क्रिटर्स 2 (1988), एमिटीविल: ए न्यू जेनरेशन (1993), वेस क्रेवन'ज न्यू नाइटमेयर (1994) जैसी फिल्मों ने उन्हें ‘स्क्रीम क्वीन' बना दिया. कॉमेडी में भी कमाल दिखाया, ‘डंब एंड डंबर', ‘देयर'ज समथिंग अबाउट मैरी', ‘किंगपिन' जैसी हिट फिल्मों में यादगार रोल किए. लेकिन 2010 में जेम्स वान की ‘इंसिडियस' ने उनकी जिंदगी बदल दी.

सुपरहिट हॉरर सीरीज 

‘इंसिडियस' में लिन शाय ने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एलिस रेनियर का रोल प्ले किया यह एक साइकिक मीडियम थी जो आत्माओं की दुनिया में घुसकर लोगों को बचाती है. पहली फिल्म में सपोर्टिंग रोल था, लेकिन दर्शकों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि सीरीज की अगली फिल्मों, इंसिडियस: चैप्टर 2 (2013), इंसिडियस: चैप्टर 3 (2015), इंसिडियस: द लास्ट की (2018) और इंसिडियस: द रेड डोर (2023) में एलिस को सेंट्रल कैरेक्टर बना दिया गया. प्रीक्वल्स में उनके बचपन और परिवार की कहानी भी दिखाई गई. अब 2026 में आने वाली 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' में भी वे मुख्य भूमिका में हैं. पूरी सीरीज ने दुनिया भर में 740 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए. एलिस रेनियर अब हॉरर की आइकॉनिक कैरेक्टर बन चुकी है, एक बुजुर्ग महिला जो आत्माओं से लोहा लेती है.

निजी जिंदगी: संघर्ष और साहस

लिन शाय की निजी जिंदगी भी उतनी ही मजबूत रही जितनी उनकी स्क्रीन पर. उन्होंने दो शादियां कीं. पहली शादी लेखक और म्यूजिशियन मार्शल रुबिनॉफ से हुई, लेकिन 1968 में मात्र 24 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. दूसरी शादी 1988 में एक्टर क्लेटन लैंडे से हुई, जिनके साथ उनका एक बेटा हुआ. 2003 में दोनों का तलाक हो गया. लिन अब सिंगल हैं और पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस करती हैं. वे अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखती हैं, लेकिन इंटरव्यूज में अक्सर कहती हैं कि एक्टिंग ही उनकी सबसे बड़ी ख़ुशी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com