मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विनर पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ एक दुखद खबर शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. इस गंभीर बीमारी से उबरने और लड़ने की ताकत के लिए उन्होंने सभी से दुआ करने और मुश्किल समय में उनका साथ देने की अपील की है. 28 मई को पंकज ने अस्पताल से एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे पेशेंट गाउन में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके शरीर से मेडिकल वायर जुड़े हुए हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, “मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. आप सभी की दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है.”
इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अस्पताल के गाउन में बैठी हैं और उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ है. वीडियो पर लिखा था- “टेस्ट्स और ज्यादा टेस्ट्स के लिए जा रही हूं… ये कोई खुशी की जगह नहीं है.” एक वीडियो में उन्होंने अपनी हालत के बारे में डिटेल से बताया. पंकज ने कहा, “मैं आप सभी के साथ ये बात शेयर करना चाहती थी कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. आप सभी मेरे लिए एक्सटेंडेड फैमिली जैसे हैं, इसलिए मैं ये खबर आप तक खुद पहुंचाना चाहती थी. इस वक्त मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की बहुत जरूरत है. जैसा कहा जाता है कि दुआएं चमत्कार करती हैं, इसलिए कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पंकज भदौरिया कौन हैं?
पंकज भदौरिया साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विनर बनी थीं. अक्षय कुमार के होस्ट किए गए इस शो में उन्होंने देश की पहली मास्टरशेफ का खिताब जीता था. उस समय वे एक अंग्रेजी टीचर थीं और 16 साल की लंबी नौकरी छोड़कर इस शो में हिस्सा लिया था.
जीत के बाद वे भारत की जानी-मानी सेलिब्रिटी शेफ और टीवी होस्ट बन गईं.
उन्होंने ‘चेफ पंकज का जायका', ‘किफायती किचन', ‘3 कोर्स विद पंकज' और ‘रसोई से – पंकज भदौरिया के साथ' जैसी कई लोकप्रिय कुकिंग शो होस्ट किए. फिलहाल वे अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के जरिए रेसिपी, कुकिंग टिप्स और फूड कंटेंट शेयर करती हैं, जहां उनकी लाखों फॉलोअर्स हैं. पंकज की बीमारी से जुड़ी इस खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को काफी निराश किया है. सभी की तरफ से उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं