बॉलीवुड के सुपरस्टार मनोज कुमार का आज 4 अप्रैल 2025 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है. इस खबर से फैंस और सेलेब्स काफी दुखी हैं. लेकिन क्या आप उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य जानते हैं कि वह एक्टर के अलावा फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, लिरिसिस्ट और एडिटर भी रह चुके हैं. वह देशभक्ति पर बनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते वह भारत कुमार के नाम से भी मशहूर हैं. वह नेशनल अवॉर्ड से लेकर पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं.
मनोज कुमार की फिल्म क्रांति एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो 1981 में रिलीज हुई थी. क्रांति हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से है, जिसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड कायम किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रांति को फाइनेंस करने के लिए मनोज कुमार ने जुहू का अपना प्लॉट बेच डाला था. यही नहीं, मनोज कुमार ने दिल्ली का अपना बंगला तक बेच दिया था. मनोज कुमार ने क्रांति को जैसे-तैसे पूरा किया और लगभग तीन करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लीड एक्टर के रूप में मनोज कुमार को उनकी पहली बड़ी सफलता 1964 में राज खोसला की रहस्य थ्रिलर वो कौन थी? से मिली. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, जिसका श्रेय इसकी दमदार पटकथा और मदन मोहन द्वारा रचित मधुर गीतों को दिया जाता है, जैसे "लग जा गले" और "नैना बरसे रिमझिम", दोनों लता मंगेशकर ने गाए थे. 1965 मनोज कुमार के लिए सबसे बेहतरीन साल रहा. जहां से उनकी सफलता स्टारडम में तब्दील हुई और आज वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में आ गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं