शादियों में मजाक मस्ती तो चलती रहती है. लेकिन जब मजाक लड़ाई में तब्दील हो जाता है तो देखने लायक होता है. ऐसा ही कुछ एक पंजाबी वेडिंग के वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें लड़के वाले लड़की वालों के फोम छिड़क देते हैं और एक लड़की को गुस्सा आ जाता है, जिसे देखकर फोम डालने वाला लड़का डर जाता है. यह वीडियो देख लोग हंस हंसकर लोटपोट होते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन खास बात यह है कि वीडियो किसी रियल नहीं रील वेडिंग का है. दरअसल, गुरनाम भुल्लर पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक हैं. उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर छा जाती है. यंग लोगों में गुरनाम का काफी ज्यादा क्रेज है. इसी बीच अब गुरनाम ओटीटी पर भी तहलका मचाने के लिए फिल्म रोज रोजी ते गुलाब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रहे हैं, जिसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कहां रिलीज हो रही है फिल्म?
गुरनाम भुल्लर की फिल्म रोज रोजी ते गुलाब को ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज किया जा रहा है. 10 अक्टूबर से आप इस फिल्म को देख सकते हैं. फिल्म की रिलीज से पहल ही गुरनाम के गाने लोगों को खूब एक्साइडेट कर रहे हैं. चौपाल के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का प्रोमो और बाकी चीजें लगातार शेयर की जा रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिंगिंग और एक्टिंग में बनाया करियर
गुरनाम भुल्लर एक मशहूर पंजाबी एक्टर और सिंगर हैं, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जन्मे गुरनाम ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग से की और बहुत जल्दी ही अपनी आवाज और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया. देखते ही देखते वो पंजाब फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गए. गुरनाम ने कई हिट गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी लोग अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करते हैं. उनकी गायकी में एक खास बात यह है कि उनकी आवाज में एक अलग ही जादू है, जो युवाओं को बहुत पसंद आता है.
सादगी से जीतते हैं दिल
बात करें एक्टिंग करियर की तो इसमें भी गुरनाम ने काफी सफलता पाई है. उन्होंने कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया है, उनके एक्टिंग और अभिनय कौशल ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लोग पागल रहते हैं. उनकी एलबम या फिर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसके अलावा गुरनाम भुल्लर अपनी सादगी और मेहनत के लिए भी जाने जाते हैं. वो खुद हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और उन्हें अपनी हर अपडेट देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं