विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

तेज धार नदी में तैरती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियों पर हैं, और इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रही हैं. लेकिन मलाइका अरोड़ा ने नदी में तैरते हुए यह वीडियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है.

तेज धार नदी में तैरती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
मलाइका अरोड़ा का स्विमिंग वीडियो हुआ वायरल
  • मलाइका-अर्जुन इन दिनों है छुट्टियों पर
  • मलाइका का वीडियो हुआ वायरल
  • स्विमिंग करती आईं नजर
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियों पर हैं, और इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रही हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन मलाइका अरोड़ा के नए वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्विमिंग करते हुए वीडियो डाले थे. इन वीडियो को डाले अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इन वीडियो ने गरदा उड़ाकर रख दिया है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन वीडियो में तेज धार नदी में तैरती हुई नजर आ रही हैं. 

Saaho Movie Review: सिर्फ एक्शन की बाहुबली है प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो'

रानू मंडल को मिला एक और गाना, रिकॉर्डिंग वीडियो ने ही मचा डाला धमाल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये वीडियो बहुत ही कमाल का है क्योंकि वे इस वीडियो में प्रकृति का भरपूर आनंद ले रही हैं. वैसे भी नदी का व्यू बहुत ही कमाल का है, और मलाइका अरोड़ा उसमें तैरने का भरपूर मजा लेती नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो को काफी दूर से बनाया गया है. मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो बहुत ही कमाल का है, और इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है. 

जब करण देओल की स्कूल में बच्चों ने कर दी पिटाई, बोले- तू सनी देओल का बेटा है...जानें मामला

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों ही एक जैसी लोकेशन पर फोटो खींच कर डाल रहे थे. जिस पर बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट भी किया था. लेकिन  अब यह स्विमिंग वीडियो मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला है, और फैन्स इन वीडियो को भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Swimming Video, Malaika Arora Swimming In River Video, Arjun Kapoor, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com