विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2021

मलाइका, करीना और करिश्मा ने मनाया अमृता अरोड़ा का बर्थडे, बोलीं- चाय, चाट और चैट...देखें Photos

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनकी करीबी दोस्त करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस साल बेहद खास अंदाज में मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

मलाइका, करीना और करिश्मा ने मनाया अमृता अरोड़ा का बर्थडे, बोलीं- चाय, चाट और चैट...देखें Photos
मलाइका, करीना (Kareena Kapoor) और करिश्मा ने मनाया अमृता अरोड़ा का बर्थडे
  • इस साल अमृता अरोड़ा ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे पार्टी
  • अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची करीना कपूर
  • मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की छोटी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उनके खास दोस्त, फैन्स से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं. मलाइका अरोड़ा और उनकी करीबी दोस्त करिश्मा कपूर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस साल बेहद खास अंदाज में अमृता अरोड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें मलाइका अपनी दोस्त करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बहन मलाइका अरोड़ा, नताशा पूनावाला के साथ चाय, चाट के साथ खास अंदाज में बर्थडे पार्टी एंजॉय कर रही हैं. 

अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के बर्थडे पार्टी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें सभी सेलेब्स काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं वहीं करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटो में मलाइका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं नताशा पूनावाला हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. 

बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. करीना कपूर (Kareena Kaoor) ने बेहद खास अंदाज में मलाइका को बर्थडे विश किया- उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा "यह फोटो सब चीजें बयां कर रही हैं. जब आप 100वीं बार फिसल जाते हो. मैं फोटोग्राफर्स के लिए पाउट बना रही थी, लेकिन माई गर्ल. मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी. तुम्हें पता है तुम मेरी हमेशा के लिए गोल्डन गर्ल हो. मेरी सोल सिस्टर, मेरी बेस्टेस्ट फ्रेंड." करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आगे लिखा, "ओके, मैं वादा करती हूं कि जब तुम 101 वीं बार गिरोगी तो मैं तुम्हारी मदद करूंगी."

मलाइका अरोड़ा (Malaiaka Arora) ने भी बहन अमृता के साथ फोटो शेयर कर लिखा- हमेशा तुम्हारे साथ मेरी छोटी बहन, साथ में ऊचाइयों को देखना, हमेशा साथ में हंसना, रोना, लड़न,खाना बनाना और खाना, सफर में साथ रहना लव यू. ढेर सारा प्यार 

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने भी अमृता अरोड़ा के साथ फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे Amolasss लव यू.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrita Arora Birthday, Amrita Arora Birthday With Kareena Kapoor, Karisma Kapoor, Malaika Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com